महामंडलेश्वर का पद प्रतिष्‍ठा गरिमा और सम्‍मान का पद होता है। हाल ही में इस पद पे विराजमान एक महामंडलेश्र्वर को निलंबित कर दिया गया है। बीते दिनों मध्‍यप्रदेश की शिप्रा नदी किनारे हुए सिंहस्‍थ में उन्‍हें महामंडलेश्र्वर की पदवी से नवाजा गया था। हाल ही में उन्‍हें एक मॉल में लड़की के साथ घूमते हुए पाया गया। गेरूआ वस्‍त्रों ने रहने वाले साधू को लोगों ने पैंट शर्ट और शूज में देखा तो अचंभित रह गए। महामंडलेश्र्वर पैंट शर्ट वाल फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्‍हें पद मुक्‍त कर दिया गया है।


जब पैंट शर्ट पहन मॉल में दिखे महामंडलेश्वरस्वामी शैलेशानंद गिरि को जुलाई महीने की शुरुआत में इंदौर के एक मॉल में किसी लड़की के साथ पैंट-शर्ट पहनकर खरीदारी करते देखा गया था। स्वामीजी इंदौर के एक शॉपिंग मॉल में शर्ट और फॅर्मल ट्राउजर पहनकर घूम रहे थे। उनके गले में एक बैग भी लटक रहा था। उन्होंने कई शोरूम्स से शॉपिंग भी की जब इस बारे में उन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बारिश के चलते उनके वस्त्र खराब हो गए थे। इसलिए उन्होंने पैंट-शर्ट पहन लिया। सोशल मीडिया पर उनके मॉल में खरीदारी करने फोटो वायरल हो जाने के बाद साधु-संतों में उनके खिलाफ काफी रोष है। महामंडलेश्वर पद से किया गया निलंबित
स्वामी शैलेशानंद गिरि को हाल ही में हुए सिंहस्थ में जूना अखाड़े के पीठाधीश अवधेशानंद महाराज ने महामंडलेश्वर की पदवी दी थी। जूना अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर पद से निलंबित मामले की जांच शुरू कर दी है। जूना अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरिजी महाराज ने बताया शैलेषानंद गिरि ने समाज के साथ करोड़ों श्रद्धालुओं को धोखा दिया है। उन्होंने संन्यास परंपरा का उल्लंघन किया है। जिसे माफ नहीं किया जा सकता। पायलट बाबा अभी यात्रा पर हैं।उनके लौटते ही यह पता किया जाएगा कि शैलेषानंद जैसे व्यक्ति को कैसे महामंडलेश्वर पद के लिए चुना गया।

Posted By: Prabha Punj Mishra