मश्‍हूर रैपर यो यो हनी सिंह जो अपने गानों के लिरिक्‍स को लेकर अक्‍सर विवादों में रहते हैं आजकल फिर से चर्चा में हैं। कुछ लोगों ने उनके एक गानें को लेकर ऐसा मजाकिया वीडियो बनाया हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गानें को सुनकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

कुछ ऐसे दिया जवाब
इस वीडिया को एसएनजी यूट्यूब चैनल द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें हनी सिंह के फेमस सॉन्ग 'ब्राउन रंग दे' गाने का मजाक उड़ाया गया है। इस वीडियो में हनी सिंह के ऊपर उनके गानों के लिरिक्स को लेकर तंज कसा गया है। इसमें कहा गया है कि किसी भी लड़की को उसके रंग और पहनावें आदि से नहीं आंकना चाहिए। इसके साथ ही महिलाओं की भावनाओं का भी पूरा ख्याल रखना चाहिए। आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो। वैसे इस वीडिया से बताया जा रहा है कि अगर हनी सिंह फेमिनिस्ट होते तो उनके गानें के लिरिक्स कुछ इस तरह से होते....

 


खूब हो रहा वायरल
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो को मजे से देख रहा है और अपने कमेंट भी दे रहा है। अबतक 75 हजार से भी ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma