सिविल लाइंस रस हुक्का बार के बाहर युवकों ने जमकर पीटा

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: सिविल लाइंस एरिया में स्थित रस हुक्का रेस्टोरेंट की संचालिका पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला किया। घटना उस वक्त हुई जब संचालिका रेस्टोरेंट बंद कर स्कूटी से घर के लिए निकल रही थी। शोरगुल सुन आसपास के लोग जब तक संचालिका को बचाने पहुंचते हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले में एक हुक्का बार के मालिक मोनू सोनकर समेत तीन अज्ञात के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

अचानक बोल दिया हमला

अशोक नगर मोहल्ले की इस्विन श्रीवास्तव पुत्री स्वर्गीय रमेश कुमार ने सिविल लाइंस एरिया में रस हुक्का रेस्टोरेंट खोल रखा है। वह इस रेस्टोरेंट को अकेले संचालित करती है। युवती का आरोप है कि रोज की तरह वह रविवार को रेस्टोरेंट बंद कर दोस्त अमन के साथ स्कूटी से घर जाने के लिए निकली थी। बॉस हुक्का बार का मालिक मोनू सोनकर तभी आया और गालीगलौज करने लगा। इसके बाद साथियों के साथ हमला बोल दिया। मामले की जांच कर रहे एसआई अजय मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Posted By: Inextlive