- कांग्रेसियों का एक और होर्डिग वार

ALLAHABAD:

इलाहाबाद की राजनीति में पिछले कुछ महीनों से होर्डिग वार छिड़ी हुई है। कभी विवादित तो कभी नेताओं के महिमा मंडन वाले होर्डिग लगा दिए जाते हैं। रविवार को सुभाष चौराहे पर एक नया होर्डिग लगाया गया, जिसमें प्रियंका गांधी को दुर्गा और इंदिरा का अवतार बताते हुए विरोधियों को ललकारा गया।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रियंका गांधी को महत्वपूर्ण व सक्रिय जिम्मेदारी देने की मांग पिछले करीब दो वर्ष से कांग्रेसी नेता हसीब अहमद व श्रीश चंद्र दुबे की ओर से की जा रही है। जिस को लेकर काफी विवाद हुआ। कांग्रेसी नेताओं ने इस तरह की संभावनाओं को नकारा भी, लेकिन आखिरकार कांग्रेस नेतृत्व को प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में सक्रिय भूमिका में उतारते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लेना ही पड़ा। कांग्रेस नेतृत्व के इस निर्णय से कांग्रेसी कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं। इसीलिए अब प्रियंका गांधी को मां दुर्गा के साथ ही इंदिरा गांधी का अवतार बता रहे हैं। रविवार को कांगे्रस के जिला महासचिव और श्रीश चंद्र दुबे की ओर से एक बार फिर सुभाष चौराहे पर होर्डिग लगवाया गया है। अब देखना है कि इस होर्डिग को लेकर विरोधी दलों के साथ ही दिग्गजों की ओर से क्या बयान आता है।

Posted By: Inextlive