2021 yearly Horoscope Aquarius Rashifal 2021 Aquarius Horoscope Kumbh Rashifal : ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने साल 2021 के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। यहां जानें जॉब करियर व्‍यापार और प्‍यार के मामले में 'कुंभ' राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल। महीनेवार पढ़ें अपने भविष्‍य की जानकारी। अगर आपके नाम का पहला अक्षर इनमें से कोई है गू गे गो सा सी सू से सो दा तो जानें अपनी राशि 'कुंभ' का पूरा भविष्‍यफल।

2021 yearly Horoscope Aquarius Rashifal 2021 Aquarius Horoscope Kumbh Rashifal : Aquarius Horoscope 2021 - January: इस माह हितैशी एवं प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात या संपर्क हो सकता है जिससे महत्वपूर्ण कार्य मिलने या आगे बढ़ने का योग बन सकता है। लम्बे समय से रुके धन की वापसी हो सकती है। यदि जातक सामाजिक कार्यों से जुड़ा होगा तो उसकी उन्नति प्रशंसा एवं ख्याति की स्थिति बनेगी। सामाजिक मान-सम्मान का भी योग है। जातक अपनी सूझ-बूझ से नवीन कार्य करने में सफल हो सकता है। आर्थिक स्थितियों के उतार-चढ़ाव से थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार में भी थोड़ा कलह एवं तनाव का वातावरण का बन सकता है। मन से हेकड़ी निकाल दें नहीं तो कोई बड़ी हानि हो सकती है। व्यापारियों के लिए यह माह सोच-समझकर ही पैसा लगाने वाला होगा तभी कार्य पटरी पर आयेगें और व्यापार को नई दिशा देने में जातक सफल हो सकता है।

Rashifal 2021 Kumbh - June: इस माह नौकरी करने वालों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में उन्नति या प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। स्त्री या संतान से सहयोग मिलेगा जिससे जातक को राहत मिलेगी। रोज-रोजगार के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। बाहरी लोगों से सहयोग एवं सहायता मिल सकती है। भूमि विवाद की स्थिति बन सकती है। अकारण किसी से झगड़े की स्थिति बन सकती है। महिलाओं से सावधान रहें। नहीं तो कोई आरोप प्रत्यारोप झेलना पड़ सकता है। माह के उत्तरार्ध में धनागमन होगा।जिससे आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। भूमि एवं वाहन का सुख मिलेगा। शत्रुओं का नाश होगा। जातक अपने साहस एवं पराकर्म से स्थितियों को अपने अनुकूल करने में सफल हो सकता है।

Rashifal 2021 - Libra: नया साल बदलकर रख देगा तुला राशि वालों की जिंदगी, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Rashifal 2021 Kumbh - July: इस माह थोड़ी सावधानी रखें क्योंकि अकस्मिक दुर्घटना का योग बन सकता है। यद्यपि मन में उत्साह एवं उमंग बनी रहेगी जिससे जातक निरन्तर क्रियाशील बना रहेगा। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को उतार-चढ़ाव वाली स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने सहयोगी एवं अधिकारियों से ताल-मेल बना कर रखें। क्रोध एवं वाणी पर नियन्त्रण बनाये रखें और सावधानी से काम लें। अनियमितता के कारण उत्तम भोजन या शयन में व्यतिक्रम की स्थिति बन सकती है जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इस माह किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक प्रवृत्ति जागृत होगी। जिससे पूजा-पाठ में मन लगेगा। अचानक कोई बना काम रुक सकता है या बिगड़ने की स्थिति आ सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें।

Rashifal 2021 - Scorpio: नए साल में कुछ यूं चमकेगी वृश्चिक राशि वालों की किस्‍मत, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Rashifal 2021 Kumbh - August: इस माह भाई-बहन से अनावश्यक विवाद या तनाव मिल सकता है। बाहरी या महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क की स्थिति के कारण कोई लाभकारी योजना को अपने पक्ष में या आगे बढ़ाने में जातक सफल हो सकता है। खूब सोच-समझकर ही कार्य करें तो बड़ी सफलता मिल सकती है। इस माह मन में शांति की स्थिति रहेगी। देश-प्रदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार एवं संतान के कारण तनाव एवं चिंता की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। पेट संबंधित परेशानी सिर दर्द एवं आंख में परेशानी का योग बन सकता है। सावधानी से वाहन चलायें नहीं तो चोट-चपेट आदि की स्थिति बन सकती है। मित्रों से सहयोग एवं लाभ मिल सकता है।

Horoscope 2021 - Sagittarius: नए साल में ऐसे चमकेगी धनु राशि वालों की किस्‍मत, जानें सभी राशियों का वार्षिक राशिफल

Rashifal 2021 Kumbh - September: इस माह जातक का मन उत्साहित रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। शनि की साढ़े-साती का इस समय जातक पर शुभ प्रभाव रहेगा जिससे कोई बड़ा कार्य बन सकता है। मन में शांति आयेगी और अच्छे विचारों का उदय होगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति की स्थिति बन सकती है। शारीरिक सुख, एवं सगे-संबंधियों का स्नेह मिल सकता है। व्यय पर नियन्त्रण रखें नहीं तो क्लेश मिल सकता है। स्वास्थ्य खराब रहने से मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य पर निगाह बनाये रखें। व्यापारियों के लिए यह माह कठिन परिश्रम से ही लाभ या धन की स्थिति अनुकूल बनाने वाला हो सकता है। पूँजी वहीं निवेश करें जहाँ से बड़े लाभ की स्थिति बनें।

Horoscope 2021 - Capricorn: मकर राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Rashifal 2021 Kumbh - October: इस माह परिवार एवं माता-पिता के साथ घूमने या धर्म-यात्रा करने का योग बन सकता है। सावधानी रखें नहीं तो भाई-बहनों से विवाद की स्थिति का भी योग है। इस माह अच्छे लाभ के कारण जातक की आर्थिक स्थिति पटरी पर आ सकती है। पारिवारिक एवं व्यवसायिक स्थिति में ताल-मेल बनायें रखें। तभी स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। असावधानी से धन हानि की स्थिति बन सकती है। जातक के महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट या उलझनें आ सकती है। महिलाओं से बड़ी सहायता मिल सकती है जिससे जातक की आर्थिक स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। छोटी-मोटी यात्रा का भी योग है।

Horoscope 2021: नया साल करेगा क्‍या कमाल, जानें अपनी राशि का पूरा हाल

Rashifal 2021 Kumbh - November: इस माह जातक को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। पेट में दर्द गैस आदि के कारण तनाव एवं उलझनों की स्थिति बन सकती है। किसी बड़ी बीमारी की आशंका या स्थिति का भी योग है। इस माह पत्नी का सुख जातक को प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल है। व्यापार आदि में बड़ी सफलता मिल सकती है लेकिन साझेदारी वाले व्यापार में सावधानी रखें नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। जिससे जातक को आर्थिक लाभ मिल सकता है। इस माह पारिवारिक सुख सामान्य रहेगा। सोच-समझकर ही कार्य करें तभी पारिवारिक स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

Horoscope 2021 - Pisces: मीन राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें अपना वार्षिक राशिफल

Aquarius Horoscope 2021 - December: इस माह परिवार एवं स्त्री का सुख जातक को मिलेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सगे-संबंधियों से संपर्क बढ़ेगा। जिससे लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। जातक नई योजना बनाने में अत्यधिक क्रियाशील हो सकता है लेकिन शनि व्यय भाव में मार्गी होगा। सामाजिक एवं राजकीय कार्यों में तनाव या उलझन पैदा कर सकता है लेकिन कुछ महत्वपूर्ण बड़े कार्यों के करने से जातक का मन प्रसन्न हो सकता है। परिवार का सुख-दुःख बराबर रहेगा। सामान्य लाभ की स्थितियाँ बनेगीं। व्यापारिक स्थिति में कुछ सुधार होगा इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। जातक के आत्मबल में वृद्धि होगी जिससे जातक कोई बड़ा कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकता है। इस माह अच्छे भोजन वस्त्र एवं आभूषण का सुख मिल सकता है। शत्रओं का दमन होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

द्वारा: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ, लखनऊ

Happy New Year 2021 Images, Quotes, GIF, whatsapp stickers: हैप्‍पी न्‍यू ईयर विश करना हो तो यहां से चुनें बेस्‍ट फोटोज, स्‍टीकर्स और ग्रीटिंग्‍स

Rashifal 2021-Aries: मेष राशि वालों की जिंदगी में क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें

Rashifal 2021 Kumbh - February: इस माह शनि की साढ़े-साती से जातक को मानसिक तनाव मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर दबाव या तनाव का योग बनेगा। सोच-समझकर कार्यों को आगे बढ़ायें। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो घटना-दुर्घटना का योग बन सकता है। शनि स्वर्णपाद से आगे बढ़ रहा है जिसके कारण अशुभ स्थितियाँ बन सकती है। दैनिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। रोज-रोजगार की दिशा में थोड़ा दबाव अभी बना रहेगा। शारीरिक दुर्बलता के कारण जातक उतना परिश्रम नहीं कर पायेगा जिससे कोई बड़ी सफलता हाथ से निकल सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। व्यापारियों के लिए स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। रोजी-रोजगार से जुड़े लोगों के साथ भी उतार-चढ़ाव की स्थितियाँ रहेगीं। रणनीति से किये गये कार्यों से सफलता का योग बन सकता है।

Rashifal 2021-Taurus: जॉब, कारोबार हो या प्‍यार, 'वृष' राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल

Rashifal 2021 Kumbh - March: इस माह क्रय-विक्रय से जातक को बड़ा लाभ मिल सकता है। अचल संपत्ति के बेचने से बड़े धन लाभ की स्थिति बन सकती है। लेकिन परिजनों एवं भाई-बंधुओं से विवाद की स्थिति भी बन सकती है। सावधानी बनायें रखें। यह माह मध्यम फलदायी रहेगा। जातक यदि अपने मनोबल को बनायें रखेगा तो कुछ बड़ा कार्य करने में सफल हो सकेगा। ज्ञानियों एवं बुद्धि जीवियों के लिए यह समय कठिन परीक्षा वाला हो सकता है इसलिए सावधानी से कार्य करें। परिवार से संबंधित कष्ट मिलने का योग भी है। मगर कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे घर में आनन्दमय वातावरण हो सकता है। पुत्र प्राप्ति का भी योग है। व्यापार में लाभ की स्थिति है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद हो सकता है।

Rashifal 2021-Gemini: मिथुन राशि वालों के लिए क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें पूरा हाल

Rashifal 2021 Kumbh - April: यह माह विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगिता में सफलता का भी योग बन सकता है। इस माह परिवार एवं माता-पिता के साथ यात्रा का योग बन सकता है। रोजी-रोजगार की दृष्टि से यह माह सामान्य फलदायक होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अन्न धन वस्त्र का भी लाभ जातक को प्राप्त हो सकता है। समाजिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को उन्नति या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। संतान से तनाव या पीढ़ा मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह माह सामान्य लाभदायक रहेगा।

Rashifal 2021- Cancer: कर्क राशि वालों के लिए ये तोहफे लेकर आएगा नया साल, जानें 2021 का पूरा हाल

Rashifal 2021 - Leo: सिंह राशि वालों के लिए ये फायदे और नुकसान लेकर आ रहा नया साल, जानें पूरा हाल

Rashifal 2021 Kumbh - May: इस माह इस राशि के जातकों का नौकरी आदि में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। स्त्री से भी ताल-मेल बना रहेगा। प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। यद्यपि नौवें भाव में स्थित राहु थोड़ा अशुभ फलदायक हो सकता है इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। कर्ज लेने से बचें। नहीं तो अधिक ऋण भार से तनाव मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में थोड़ी कमी आयेगी इसलिए धैर्य बनाये रखें। व्यापार की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। उन्नतिशील स्थितियाँ बनेगी। कुछ नयी योजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। कार्य विस्तार का योग है। गृहस्थ सुविधा का लाभ मिलेगा। मित्रों से सहयोग एवं सम्मान मिलेगा। संतान से परेशानी या दुःख मिल सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें।

Rashifal 2021 - Virgo: कन्‍या राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें पूरे साल का राशिफल

Posted By: Chandramohan Mishra