2021 yearly Horoscope Capricorn Rashifal 2021 Capricorn Horoscope Makar Rashifal: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने साल 2021 के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। यहां जानें जॉब करियर व्‍यापार और प्‍यार के मामले में 'मकर' राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल। महीनेवार पढ़ें अपने भविष्‍य की जानकारी। अगर आपके नाम का पहला अक्षर इनमें से कोई है भो जा जी खी खू खे खो गा गी तो जानें अपनी राशि 'मकर' का पूरा हाल।

2021 yearly Horoscope Capricorn Rashifal 2021 Capricorn Horoscope Makar Rashifal : Horoscope 2021 Capricorn - January : इस माह दाम्पत्य जीवन थोड़ा प्रभावित होगा इसलिए दामपत्य जीवन के प्रति उदार भावना बनाये रखें। शनि की साढ़े-साती चल रही है इसलिए इस व्यवसाय में काम करने वाले थोड़ी सावधानी रखें नहीं तो व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव के कारण बाधा की स्थिति आ सकती है। थोड़ी आर्थिक समस्यायें भी आयेगीं लेकिन ऋण या लेन-देने से आर्थिक समस्यायें हल होगीं। आर्थिक चिंता बनी रहेगी जिससे तनाव या परेशानियाँ मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी थोड़ी कलह की स्थिति है इसलिए सावधानी रखें। माह के उत्तरार्ध में यदि जातक पत्नी की सलाह से कार्य करेगा तो उसे सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह माह मिला-जुला रहेगा। कभी पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा तो कभी पढ़ाई-लिखाई से मन उचाट होगा सावधान रहें।

Happy New Year 2021 Images, Quotes, GIF, whatsapp stickers: हैप्‍पी न्‍यू ईयर विश करना हो तो यहां से चुनें बेस्‍ट फोटोज, स्‍टीकर्स और ग्रीटिंग्‍स

Rashifal 2021-Aries: मेष राशि वालों की जिंदगी में क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें

Rashifal 2021 Makar - February: इस माह संतान से थोड़ा मतभेद की स्थिति बन सकती है। धन प्राप्ति में कठिनाई या कष्ट का योग है इसलिए सावधानी से कार्य करें। यह माह अशुभ फलदायक हो सकता है इसलिए कार्य सावधानीपूर्वक करें। आकस्मिक घटनाओं-दुर्घटनाओं का योग बन सकता है। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में अधिक परिश्रम के बाद थोड़ा लाभ का योग है। घरेलू प्रपंच के कारण जातक को तनाव मिल सकता है। मन अशांत हो सकता है। जातक के उत्साह में भी कमी आयेगी लेकिन किसानों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। खेतीबारी में लाभ की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से यह माह थोड़ा बाधायुक्त है। बाजार में सोच-समझकर ही पैसा लगायें नहीं तो हानि का सामना करना पड़ सकता है।

Rashifal 2021-Taurus: जॉब, कारोबार हो या प्‍यार, 'वृष' राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल

Rashifal 2021 Makar - March: यह माह महिलाओं के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। वेतन भोगियों को भी कष्ट एवं तनाव मिल सकता है। लेकिन संतान सुख की स्थिति रहेगी। संतान की उन्नति का भी योग बन सकता है। कृषि व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। कभी लाभ तो कभी हानि की स्थिति बन सकती है। व्यापारियों के लिए भी समय मिलाजुला रहेगा इसलिए सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें। लोक-निंदा या सामाजिक प्रतिष्ठा बनाये रखने का तनाव बना रहेगा। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव मिल सकता है। मित्रों से भी सावधानी रखें। मित्र कष्ट या तनाव दे सकते है। लोक-निंदा का भी भय बना रह सकता है। सोच-समझकर ही कार्य करें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय मिलाजुला रहेगा। काफी परिश्रम के बाद ही कार्य पटरी पर आयेगें।

Rashifal 2021-Gemini: मिथुन राशि वालों के लिए क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें पूरा हाल

Rashifal 2021 Makar - April: इस माह अपने सानिध्य या कर्मचारियों से दबाव या कष्ट मिल सकता है। घर के बड़े बुजर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा जिससे जातक को राहत मिलेगी। गृहस्थ जीवन में भी थोडी मानसिक क्लेश की स्थिति रहेगी। परिवार के लोगों के कारण दबाव की स्थिति बन सकती है। रोग ऋण एवं शत्रुओं की वृद्धि के कारण तनाव बना रह सकता है। खान-पान में अनियमिता बन सकती है। जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जीवन की दैनिक दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती है। जोश, क्रोध एवं अनावश्यक तनाव के कारण उत्तेजना में वृद्धि हो सकती है। जातक यदि रचनात्मक क्षेत्र में कुछ करना चाहेगा तो उसे बड़ी सफलता मिल सकती है।

Rashifal 2021- Cancer: कर्क राशि वालों के लिए ये तोहफे लेकर आएगा नया साल, जानें 2021 का पूरा हाल

Rashifal 2021 Makar - May: इस माह अनावश्यक भागदौड़ की अधिकता हो सकती है। थोड़ी सावधानी बनायें रखें नहीं तो वाहन दुर्घटना का भी योग है। व्यापारियों के लिए यह माह अनुकूल है। बाजार में पैसा लगाना लाभप्रद हो सकता है लेकिन थोड़ी असुविधा का भी योग है इसलिए सही दिशा में ही पैसा लगायें। घरेलू कलह का योग बन सकता है। अनियमित भोजन एवं अनचाही यात्रायें कष्ट दे सकती है। संपत्ति के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। धनागमन में व्यतिक्रम या अस्थिरता आ सकती है। अशुभ कार्यों के प्रति जातक का मन आकर्षित हो सकता है। जातक लोकप्रतिष्ठा की स्थिति प्राप्त करने में सफल सकता है। माह का प्रारम्भ थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा लेकिन उत्तरार्ध की स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेगीं। मातृ या घरेलू सुख में वृद्धि होगीं।

Rashifal 2021 - Leo: सिंह राशि वालों के लिए ये फायदे और नुकसान लेकर आ रहा नया साल, जानें पूरा हाल

Rashifal 2021 Makar - June: इस माह अकस्मिक घटनाओं की शंका अधिक है इसलिए सावधानी बनाये रखें। विद्यार्थियों के लिए भी समय बहुत अनुकूल नहीं है। अधिक परिश्रम के बाद अल्प लाभ की स्थिति बन सकती है। शत्रुओं से कष्ट मिल सकता है। इस माह अशुभ या असंतोषजनक परिस्थितियों से जातक को गुजरना पड़ सकता है। बड़े बुजुर्गों या अनुभवी लोगों से सलाह लें तभी आगे बढ़े। संतान या मातृ पक्ष से कष्टकारक परिस्थितियों का अनुभव हो सकता है। कोई नई योजना न बनायें नहीं तो उसमें असफल होने की संभावना अधिक है। जमीन जायजात के विवाद के प्रति थोड़ी सावधानी रखें नही तो दबाव बन सकता है। धार्मिक-विचार एवं धार्मिक-संस्कारों के करने से अन्न धन का लाभ मिल सकता है। मित्रों से अनावश्यक विवाद से बचें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

Rashifal 2021 - Virgo: कन्‍या राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें पूरे साल का राशिफल

Rashifal 2021 Makar - July: इस माह संतान से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। जीवनचर्या कष्टप्रद एवं दबाव पूर्ण हो सकती है। शनि की साढ़े-साती का उग्र प्रभाव अभी बना रहेगा। इसलिए सावधानी बनाये रखें। चोरों से सावधान रहें, नहीं तो धन एवं पशु की हानि हो सकती है। इस माह नवीन कार्य होने की संभावना बन सकती है। कार्यों की अधिकता एवं मानसिक तनाव और उलझन के कारण दबाव मिल सकता है। व्यापार में लाभ-हानि दोनों समान रुप से चलेगें। इसलिए व्यापारियों को सावधान रहना चाहिए। सोच-समझकर ही व्यापारिक क्षेत्रों में पैसा लगायें। संतान एवं पत्नी से दुख का योग है। जीवन की खुशियों में कमी आ सकती है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई में तनाव मिल सकता है। इसलिए बच्चों की पढ़ाई पर भी निगाह बनायें रखनी होगी।

Rashifal 2021 - Libra: नया साल बदलकर रख देगा तुला राशि वालों की जिंदगी, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Rashifal 2021 Makar - August: इस माह शनि की साढ़े-साती का कुप्रभाव अभी बना रहेगा। घटना-दुर्घटना की स्थितियों से बचें नहीं तो तनाव मिल सकात है। हनुमान जी की आराधना से शनि का कुप्रभाव कम होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पत्नी की सलाह से ग्रहस्थ जीवन में खुशी आयेगी। और परेशानियाँ कम होगीं। पड़ोसियों से तालमेल बनायें रखें इसी में अभी लाभ है। सभी कठिन कार्य जातक सूझ-बूझ से पूरा कर सकता है। व्यय की अधिकता के कारण मन थोड़ा अशांत हो सकता है। व्यापार में सामान्य लाभ की स्थिति रहेगी इसलिए सोच-समझकर आगे बढ़ने का योग है। यदि व्यापार में पैसा लगायें तो उसकी निगरानी भी करते रहें तभी लाभ की स्थिति बन सकती है।

Rashifal 2021 - Scorpio: नए साल में कुछ यूं चमकेगी वृश्चिक राशि वालों की किस्‍मत, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Rashifal 2021 Makar - September: इस माह यात्रा करने से बचें नहीं तो यात्रा में दुर्घटना के योग की संभावना बन सकती है। पारिवारिक क्लेश बढ़ने की भी स्थिति है। इसलिए सावधानी रखें। तृतीयेश केतु यद्यपि शुभ फलदायक है जो कि मान प्रतिष्ठा की वृद्धि करने में सहायक हो सकता है। सतकर्मों की भी वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। पारिवारिक जनों का भी पूर्ण सहयोग एवं प्रेम प्राप्त होगा। परिश्रम से आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। नई योजनाओं को नई दिशा देने में जातक सफल हो सकता है। इस सप्ताह व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। व्यापारियों के लिए भी लगभग अनुकूल समय है।

Horoscope 2021 - Sagittarius: नए साल में ऐसे चमकेगी धनु राशि वालों की किस्‍मत, जानें सभी राशियों का वार्षिक राशिफल

Rashifal 2021 Makar - October: इस माह मात-पिता को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। माता-पिता का प्रेम एवं अनुराग भी प्राप्त होगा। आकस्मिक घटना एवं दुर्घटना से बचें। धन वसूली में सूझ-बूझ से काम लें नहीं तो अनावश्यक विवादों का सामना करना पड़ सकता है।इस माह भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में विशेष सफलता मिल सकती है। अनावश्यक उत्साह एवं पराकर्म के कारण आर्थिक या शारीरिक नुकसान भी हो सकता है। स्वजनों से भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कष्ट मिल सकता है लेकिन जातक अपने मान-सम्मान को आगे बढ़ाने में सफल हो सकता है।

Horoscope 2021: नया साल करेगा क्‍या कमाल, जानें अपनी राशि का पूरा हाल

Rashifal 2021 Makar - November: इस माह शारीरिक रोग की आशंका बढ़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। पेट संबंधी परेशानी का भी योग है। ब्लडप्रेशर एवं हृदय रोगियों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। जातक का जीव जन्तुओं के प्रति लगाव बढ़ेगा। सावधान रहें, विश्वसनीय लोग धोखा दे सकते है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय काफी अच्छा व्यतीत होगा। धन लाभ या किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने की खुशी मिल सकती है लेकिन पत्नी एवं पुत्र के कारण चिंता मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय थोड़ा चिंतादायक रहेगा। व्यापार को अत्यधिक विस्तार देने से बचें। सूझ-बूझ से ही बाजार में पैसा लगायें। मन की प्रवृतियों पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में अनावश्यक आकर्षण से बचें। सूझ-बूझ से कार्य करें।

Horoscope 2021 - Aquarius: कुंभ राशि वालों की लाइफ में खूब धन आएगा, लेकिन परेशानियां भी लाएगा, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Rashifal 2021 Makar - December: इस माह दाम्पत्य जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है जिससे जातक को चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। हृदय रोग की संभावना अधिक है। नियमित व्यायाम करें। यह माह लगभग शुभ फलदायक रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। दान-पुण्य एवं परोपकार करने से जातक की प्रशंसा होगी। व्यापार आदि में आंशिक लाभ के साथ गतिशील स्थितियाँ बनी रहेगीं। महिलाओं के लिए यह माह सामान्य है इसलिए सावधानी बनायें रखें। जातक को ईष्ट मित्र एवं परिचितो से धोखा मिल सकता है। स्वार्थी एवं लोभी लोगों से टकराव हो सकता है। आपसी लोगों से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है इसलिए सतर्क रहें। काल एवं परिस्थिति के अनुसार ही निर्णय लें तभी स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है।

Horoscope 2021 - Pisces: मीन राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें अपना वार्षिक राशिफल

द्वारा: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ, लखनऊ

Posted By: Chandramohan Mishra