ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 1 नवंबर 2019 मंगलवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल: इस साल काम में आने वाली रुकावटें खत्म हो जाएंगी। आलस्य और थकान जरूर होगी, लेकिन अपना काम समय पर कर लें। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। रुका धन मिलेगा।  Born Today : Aishwarya Rai, Bollywood Actressमेष (Aries) : किसी पुराने फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन इसके लिए प्रयास करें। परिवारीजनों से स्नेह और सहयोग प्राप्त होता रहेगा। क्या न करें- आज अपना धैर्य व संयम न खोएं।मिथुन (Gemini) : आज नौकरी, व्यवसाय के लिए दिन शुभ है। प्रिय पात्र के साथ यादगार पल बिताएंगे। आध्यात्मिकता की ओर ज्यादा झुकाव रहेगा। क्या न करें- किसी वित्तीय योजना पर आज अमल न करें।
कर्क (Cancer) : नए विचारों के प्रभाव से आज के दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। नए लोगों से परिचय, आज के दिन आपके लिए नए आय के स्रोत खोल सकता है। क्या न करें- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। सिंह (Leo) : आज कुछ नए विचार मन में उत्पन्न हो सकते हैं। कोई बड़ी योजना बनाने के आसार हैं। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। क्या न करें- आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।


कन्या (Virgo) : आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। इनका सहयोग लें और अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाएं। क्या न करें- आज बोलने से पहले अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें और बोलते समय उत्तेजित न हों।तुला (Libra) : आज कोई भी वित्तीय योजना आपके समक्ष आए तो कल के बारे में सोचकर आगे बढ़ें। क्या न करें-इस समय फालतू खर्च से बचें। बचत पर अधिक से अधिक ध्यान दें। वृश्चिक (Scorpio) : आज दोस्तों और परिजनों के साथ की जरूरत है। करियर में अच्छी वृद्धि महसूस करेंगे। क्या न करें- आज माता-पिता का ख्याल रखें ताकि किसी व्यर्थ की समस्या का सामना न करना पड़े।धनु (Sagittarius) : आज कारोबार में बढ़ोतरी होगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरू करने के लिए समय शुभ है। क्या न करें- आज जोश में आकर किसी प्रकार का कोई गलत कदम नहीं उठाएं।मकर (Capricorn) : आपके तमाम कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। कार्य के बोझ से आज शारीरिक थकान महसूस करेंगे। मन को शांति मिलेगी। क्या न करें- आज किसी से कोई झूठा वादा न करें।

कुंभ (Aquarius) : आज आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे। मानसिक तौर पर ऊर्जावान बनने का प्रयत्न करेंगे एवं जीवन में मधुरता लाने के प्रयास करेंगे। क्या न करें- आज अपनी व्यग्रताओं पर नियंत्रण रखें।मीन (Pisces) : अपने लोगों के बीच अच्छे कार्य करने से प्रसिद्धि मिलेगी। आज मान-सम्मान बढ़ेगा। मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। क्या न करें- आज जल्दी में पैसे बनाने के चक्कर में फंस न जाएं।

Posted By: Mukul Kumar