हमारे ज्योतिषाचार्य ने 1 जनवरी शनिवार के लिए समस्‍त राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताए हैं। अपने नाम के प्रथम अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें राशिफल साथ ही अपने दिन को बनाएं और भी खास।

पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। आज के दिन जन्मे लोगों में किसी भी तरह का कोई अंर्तद्वंद नहीं होता। ऐसे लोग सरकारी तंत्र पर ज्यादा होते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर आपके लिए शुभकारी माह होंगे।
मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज के दिन आपको प्रेम का साथ मिलेगा। आपका व्यापार काफी अच्छा चल रहा है, इसलिए धनागमन होता रहेगा। आपका स्वास्थ मध्यम रहेगा। क्या न करें-आज किसी तरह का शारीरिक जोखिम ना लें।
वृष राशि - आज का राशिफल (Taurus)- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो) : आज के दिन आपको जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा, लेकिन स्वास्थ को लेकर आप परेशान रहेंगे। व्यावसायिक मामले सुलझेंगे। क्या न करें- आज किसी नए व्यापार की शुरूआत ना करें।
मिथुन राशि - आज का राशिफल (Gemini)- (क, की, कु, घ, छ, के, को, ह) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रूका हुआ कार्य चल पड़ेगा। व्यापार काफी अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम मध्यम रहेगा। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ में लापरवाही ना करें।
कर्क राशि - आज का राशिफल (Cancer)- (हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज के दिन आपके प्रेम में कलह सम्भव है। स्वास्थ मध्यम रहेगा, जिससे मन परेशान रहेगा। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। क्या न करें- आज मानसिक दबाव में आकर कोई निर्णय ना लें।
Born today : Vidya Balan, Indian actress

View this post on Instagram A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)


सिंह राशि -
आज का राशिफल (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे) : आज के दिन आपका घरेलू सुख बाधित रहेगा, लेकिन आपका स्वास्थ ठीक रहेगा। प्रेम का साथ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज किसी से कलह की शुरूआत ना करें।
कन्या राशि - आज का राशिफल (Virgo)- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो) : आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम मध्यम रहेगा। क्या न करें-आज के दिन अपने क्रोध को बेकाबू ना होने दें।
तुला राशि - आज का राशिफल (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन आपके लिए कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। आपके स्वास्थ एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम एवं व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें-आज के दिन कठोर भाषा का प्रयोग ना करें।
वृश्चिक राशि - आज का राशिफल (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु) : आज के दिन आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। प्रेम एवं व्यापार का पूरा साथ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी तरह का आर्थिक निवेश ना करें।
धनु राशि - आज का राशिफल (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज के दिन आप नेत्र पीड़ा से परेशान रहेंगे। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।
मकर राशि - आज का राशिफल (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपका स्वास्थ एवं व्यापार ठीक रहेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपके प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें-आज के दिन यात्रा करने से बचें।
कुंभ राशि - आज का राशिफल (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज के दिन आपके पिता का स्वास्थ खराब रह सकता है, ध्यान दें। व्यापार ठीक रहेगा। स्वास्थ प्रभावित रहेगा, सीने में विकार हो सकता है। क्या न करें- आज कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना पड़े।
मीन राशि - आज का राशिफल (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज के दिन आपका भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। आपका स्वास्थ नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज अपने सम्मान से समझौता ना करें।

Posted By: Satyendra Kumar Singh