ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 10 अगस्‍त 2018 दिन शुक्रवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।


इस साल जल्दबाजी में की गई डील से आपको नुकसान हो सकता है। नई जगह जॉब पाने या नया व्यापार शुरू करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। एक साथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है। आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं।

Born Today : Antonio Banderas, Film Actor

मेष (Aries) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- स्वास्थ्य संबंधी मामलों की अनदेखी न करें।

वृष (Taurus) : आज अचानक गुस्सा आएगा, परंतु जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। बहस का हिस्सा न बनें।

मिथुन (Gemini) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। सुदूर यात्रा से लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- वाहन चलाते समय सावधानी रखें और अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।

कर्क (Cancer) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। क्या न करें- जीवनसाथी के साथ अनबन को बढ़ावा न दें।

सिंह (Leo) : आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं। ज्यादा परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालेंगे, तो उचित होगा। क्या न करें- आज किसी पर आंखें बंद कर भरोसा न करें।

कन्या (Virgo) : आज साधना-उपासना का सहारा लें और प्रसन्न रहें, क्योंकि आज का दिन थोड़ा तनाव देने वाला है। क्या न करें- यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

तुला (Libra) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मस्तिष्क को नियंत्रित रखें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्या न करें- आज नए कार्य में हाथ न डालें।

धनु (Sagittarius) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। नए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- आज अपनी वाणी को कठोर होने से बचाएं।

मकर (Capricorn) : आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- आज अपने अधीनस्थों पर भरोसा न करें।

कुंभ (Aquarius) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे। लापरवाही न बरतें।

मीन (Pisces) : आज कुछ लाभ के योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और अपनी वाणी पर बहुत नियंत्रण रखें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 5 अगस्त से 11 अगस्त 2018 : मेष राशि वालों के रोमांटिक जीवन में हलचल रहेगी... और आपके

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 5 अगस्त से 11 अगस्त 2018 : वृश्चिक राशि वालों को अपने काम के लिए मिलेगा सम्मान!

Posted By: Chandramohan Mishra