ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 11 नवम्‍बर 2019 सोमवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

कैसा रहेगा ये साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। नई जगह जॉब के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो यह साल आपके लिए अच्छा है। भाई-बहनों और दोस्तों का साथ मिलेगा, लेकिन किसी सरकारी काम में इस साल लापरवाही न बरतें, आर्थिक नुकसान संभव है।

Born Today : Leonardo DiCaprio, American actor

मेष (Aries) : आज के दिन परिवार में आपसी प्रेम खूब बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। सुखद अनुभूति होगी। क्या न करें- अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें।

वृष (Taurus) : आज के दिन आपको कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें।

मिथुन (Gemini) : आज के दिन आपको बड़ा प्रमोशन या कोई अच्छा फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। क्या न करें- किसी से वाद-विवाद न करें।

कर्क (Cancer) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- मन को अनियंत्रित न होने दें।

सिंह (Leo) : आज आपके साथ कुछ लाभ के योग हैं। आप यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं, तो आपको खूब सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कन्या (Virgo) : आज के दिन आपकी कई आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा, इसलिए निराश न हों। क्या न करें- व्यापार को लेकर जरा सी भी लापरवाही न बरतें।

तुला (Libra) : आज घर के सदस्यों के साथ आपकी छोटी-मोटी अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। क्या न करें- जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक फैसला आज न लें।

बेजन दारूवाला राशिफल 10 से 16 नवंबर: जिंदगी में नए प्यार की एंट्री होने वाली है, लाइफ में बहुत कुछ बदल जाएगा
आर्थिक राशिफल 10 से 16 नवंबर: नौकरी में प्रगति होगी, धन लाभ के योग हैं, जिंदगी में आर्थिक तौर पर स्थिरता आएगी

वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन आपका मित्र आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आपके समक्ष जो खर्चे सामने आएंगे, उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे। क्या न करें- आज निवेश न करें।

धनु (Sagittarius) : आज के दिन आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। क्या न करें- दूसरों के वस्त्र का आज प्रयोग न करें।

मकर (Capricorn) : आज परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। क्या न करें- वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

कुंभ (Aquarius) : परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। क्या न करें- वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

मीन (Pisces) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। कुछ सफल व्यावसायिक यात्राएं भी करने को मिलेंगी। क्या न करें- दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को न पहनें।

Posted By: Chandramohan Mishra