ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 12 अगस्‍त 2019 सोमवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस साल आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भवन के रख-रखाव पर खर्चों में वृद्धि होगी। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें।

Born Today : Vikram Sarabhai, Indian scientist

मेष (Aries) : आज कुछ नए खर्चे होंगे और आपको आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना होगा। क्या न करें- आज यात्रा के दौरान थोड़ी असुविधा भी रह सकती है। लापरवाही ना करें।

वृष (Taurus) : आज के दिन आपको अपने परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कुछ कामों में सफलता अभी प्राप्त होगी। क्या न करें- आज किसी भी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचें।

मिथुन (Gemini) : आज घरेलू माहौल से आप कुछ दूर रहने के मूड में होंगे। आपके मन में बहुत सी बातों की उधेड़बुन चल सकती हैं। क्या न करें- आज छात्रों को गुट बनाने से स्वयं को दूर रखना है।

कर्क (Cancer) : आज कार्यक्षेत्र में आपके मेहनत की अधिकता रहेगी। आप लोगों के साथ मेल-जोल को बढ़ाएंगे। क्या न करें- आज उत्तेजना और क्रोध में आकर कोई भी निर्णय ना लें।

सिंह (Leo) : आज छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा। क्या न करें- आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें अन्यथा आप स्वयं में ही उलझे रहेंगे।

कन्या (Virgo) : आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता लानी होगी। क्या न करें- आज बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें। आदतों पर थोड़ा कंट्रोल रखें।

तुला (Libra) : आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। क्या न करें- आज किसी वाद-विवाद के कारण अधिक धन खर्च करने से बचें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। क्या न करें- आज आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

बेजन दारूवाला राशिफल 11 से 17 अगस्त: आप जो कुछ चाहते थे, गणेशा ने सब आपको दिया है तो हताश न होकर आगे बढ़ते रहें
आर्थिक राशिफल 11 से 17 अगस्त: इस हफ्ते उन्नति होगी, लेकिन काम करने के तरीके में सुधार लाएं और नया निवेश न करें

धनु (Sagittarius) : आज मित्रों के साथ आप कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। क्या न करें- आज सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट ना करें।

मकर (Capricorn) : आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य आर्थिक रूप में मददगार हो सकता है। क्या न करें- आज छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें।

कुंभ (Aquarius) : आज कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट मिल सकेंगे व आप अपने लाभ को बढ़ाने में अच्छी भागदौड़ करेंगे। क्या न करें- आज दूसरों की बातों पर पूर्ण विश्वास ना करें।

मीन (Pisces) : आज आप कुछ सामान की खरीदारी में व्यस्त होंगे। कुछ समय आप अनुभवी लोगों का साथ न ले पाएं। क्या न करें- आज अगर आप अपनी बातों में बड़बोलापन न लाएं तो रिश्ते संभले रहेंगे।

Posted By: Chandramohan Mishra