ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 14 अक्‍टूबर 2019 सोमवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

कैसा रहेगा ये साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। नई जगह जॉब के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो यह साल आपके लिए अच्छा है। भाई-बहनों और दोस्तों का साथ मिलेगा, लेकिन किसी सरकारी काम में इस साल लापरवाही न बरतें, आर्थिक नुकसान संभव है।

Born Today : Gautam Gambhir, former Cricketer and Member of the Lok Sabha

मेष (Aries) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- मन को अनियंत्रित न होने दें।

वृष (Taurus) : आज कुछ लाभ के योग हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मिथुन (Gemini) : आज आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा, इसलिए निराश न हों। क्या न करें- व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।

कर्क (Cancer) : आज घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। क्या न करें- जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक फैसला आज न लें।

सिंह (Leo) : आज आपका मित्र आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आपके समक्ष जो खर्चे सामने आएंगे, उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे। क्या न करें- आज निवेश न करें।

कन्या (Virgo) : आज आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। क्या न करें- दूसरों के वस्त्र का आज प्रयोग न करें।

बेजन दारूवाला राशिफल 13 से 19 अक्टूबर: इस हफ्ते कुछ नए मौके मिलेंगे, जो आपकी जिंदगी बदलकर रख देंगे

तुला (Libra) : आज परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। क्या न करें- वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

वृश्चिक (Scorpio) : परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। क्या न करें- वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

धनु (Sagittarius) : आज आपका पराक्रम और साहस बढ़ा रहेगा। सफल व्यावसायिक यात्राएं भी होंगी। क्या न करें- दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को न पहनें।

आर्थिक राशिफल 13 से 19 अक्टूबर: यह सप्ताह उत्तम है, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, अपना महत्व स्थापित करके रहेंगे

मकर (Capricorn) : परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। क्या न करें- अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें।

कुंभ (Aquarius) : आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें।

मीन (Pisces) : आपको बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। क्या न करें- किसी से वाद-विवाद न करें।

Posted By: Chandramohan Mishra