हमारे ज्योतिषाचार्य ने 15 दिसम्‍बर मंगलवार के लिए समस्‍त राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताए हैं। अपने नाम के प्रथम अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें राशिफल साथ ही अपने दिन को बनाएं और भी खास।

पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। आज के दिन जन्मे लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के धनी होते हैं। उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है। ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा।
मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज के दिन आपके संतान एवं प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापार ठीक चल रहा है। सिर दर्द व नेत्र पीड़ा से परेशान हो सकते हैं। क्या न करें-आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।
वृष राशि - आज का राशिफल (Taurus)- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो) : आज के दिन आपको आशातीत सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ में सुधार होगा। प्रेम का साथ होगा। क्या न करें- आज नए संबंधों की शुरुआत ना करेंं।
मिथुन राशि - आज का राशिफल (Gemini)- (क, की, कु, घ, छ, के, को, ह) : आज के दिन आपको व्यापारिक लाभ होगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलने की संभावना है। उच्चाधिकारियों का साथ होगा। क्या न करें- आज पिता के स्वास्थ की अनदेखी ना करें।
कर्क राशि - आज का राशिफल (Cancer)- (हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज के दिन आपके स्वास्थ में सुधार होगा। यात्रा में लाभ होगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति पहले से बेहतर है। क्या न करें- आज अपने मान सम्मान से समझौता ना करें।
Born today : Geeta Phogat, Indian wrestler

View this post on Instagram A post shared by Geeta Pawan Saroha (@geetaphogat)


सिंह राशि -
आज का राशिफल (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे) : आज के दिन आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आपका स्वास्थ मध्यम रहेगा, चोट-चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। क्या न करें- आज किसी तरह का जोखिम ना लें।
कन्या राशि - आज का राशिफल (Virgo)- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो) : आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है। प्रेम एवं व्यापार अच्छा रहेगा। क्या न करें-आज के दिन मानसिक चंचलता को खुद पर हावी न होने दें।
तुला राशि - आज का राशिफल (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन शत्रुओं का उपद्रव संभव है। आपका रौब-रुआब बना रहेगा। आपका स्वास्थ थोड़ा नरम रहेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन नए संबंधों की शुरुआत ना करें।
वृश्चिक राशि - आज का राशिफल (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु) : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। आपके स्वास्थ की स्थिति में सुधार होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। क्या न करें-आज के दिन प्रेम में कलह ना करें।
धनु राशि - आज का राशिफल (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज के दिन आपका स्वास्थ पहले से बेहतर रहेगा। संतान एवं प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी। सरकारी तंत्र का भी साथ नहीं होगा। क्या न करें- आज के दिन घरेलू विवाद में ना पड़ें।
मकर राशि - आज का राशिफल (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपका स्वास्थ ठीक रहेगा। सरकारी तंत्र का साथ होगा। क्या न करें- आज बुजुर्गों के स्वास्थ को लेकर लापरवाही ना करें।
कुंभ राशि - आज का राशिफल (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज के दिन आपके उलझे हुए आर्थिक मामले सुलझेंगे। धन की आवक बढ़ेगी। परिवार में कलह हो सकती है। आपका स्वास्थ ठीक रहेगा। क्या न करें- आज के दिन जुबान को अनियंत्रित ना होने दें।
मीन राशि - आज का राशिफल (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज के दिन आप सितारों की तरह चमकेंगे। आपमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज प्रेम में कलह ना करें।

Posted By: Satyendra Kumar Singh