ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 15 अक्‍टूबर 2018 दिन सोमवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।

कैसा रहेगा ये साल- इस वर्ष लाभ प्राप्ति में बढ़ोतरी होगी। पिछले दिनों से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे।समाज में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। आवेश पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के सम्मान से प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकेगी। कच्ची जमीन पर तिल का तेल 1 चम्मच प्रति शनिवार को गिराएं। स्नान करते वक्त थोड़ी-सी उड़द पानी में डालकर नहाएं।

Born Today : Ali Fazal, Film Actor

मेष (Aries) : आज आप को व्यय पर संयम रखने की जरुरत है.व्यवसायिक,आर्थिक रूप से अति शुभ सिद्ध होगा।क्या न करें - आज क्रोध और जिह्वा पर संयम रखने की जरुरत है अन्यथा इससे मानसिक दुख पहुंचने की संभावना है।

वृष (Taurus) : आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। क्या न करें - आज नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें और खान-पान में संयम रखें।

मिथुन (Gemini) : आज मानसिक रुप से आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। क्या न करें - आज घर में बंधु-बाँधवों के साथ मिलकर कोई आयोजन करने की है। प्रेम का प्रस्ताव रखने में सफलता मिल सकती है।

कर्क (Cancer) : आज भाग्य की वृद्धि होगी।वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहे। क्या न करें - आज अपनों से मनमुटाव का प्रसंग खड़ा हो सकता है। छाती में पीडा या कोई विकार हो सकता है।

सिंह (Leo) : आज निद्रा का अभाव रहेगा।मानहानि होने की संभावना है। स्त्रियों को पानी से संभलने की है क्या न करें - आज मानसिक आवेग और प्रतिकूलताओं में वृद्धि से आपका दिन प्रसन्नतापूर्ण बीतेगा।

कन्या (Virgo) : छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे.प्रत्येक स्त्री को पूर्ण सम्मान दें।घर की व्यवस्था अपनी पत्नी को सौपें। क्या न करें - आज संपत्ति से जुड़े मसलों में ज्यादा जल्दबाजी नहीं करें और न ही दूसरों के साथ उलझने की आवश्यकता है।

तुला (Libra) : आपको आज मिलने की पूर्ण संभावना है। किसी नए काम की शुरुआत से पहले अच्छाई और बुराई का अच्छी तरह विश्लेषण जरूरी होगा। क्या न करें - किसी भी सम्बंध को तोडने या जोडने के मामले जल्दबाजी ना करें अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आर्थिक लाभ होने के योग है। बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें। किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित ना हों। क्या न करें - आज सरकारी कर्मचारी एवं प्रभावशाली व्यक्ति से वाद विवाद न करें।

धनु (Sagittarius) : आज आपको यात्रा-प्रवास करने की जरुँरत है। संतानो के आरोग्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन व्याकुल होगा। क्या न करें - आज कार्य में सफलता न मिलने पर निराश होने के योग हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा।

मकर (Capricorn) : आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। आज बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। क्या न करें - आज किसी चीज को छुपाने के लिए कृपया झूठ का सहारा न लें। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) : आज आप के घर में सुखशांति और आनंद का माहौल रहेगा।आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। क्या न करें - आज किसी विवाद में ना पड़े.अतः घर में सोच-समझकर बोलें और प्रयास करें की अनावश्यक विवाद ना हो।

मीन (Pisces) : आज दफ्तर में सहकर्मियों से अच्छा सहकार मिलेगा। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी।मायके से समाचार आने के योग है। क्या न करें - आज छोटी बात भी कहीं बड़ा रूप न ले ले इसलिए सतर्क रहें। जीवन में हर निर्णय विचार कर करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अक्टूबर : धनु राशि... इस हफ्ते काफी खर्चा करना पड़ सकता है, जुएं-सट्टेबाजी से दूर रहें
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 14 से 20 अक्टूबर : तुला राशि वाले... सावधान! व्यापारियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है

Posted By: Chandramohan Mishra