Daily Horoscope 17 Januaray: ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 17 जनवरी 2020 शुक्रवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

कैसा रहेगा ये साल: इस वर्ष आपका पूरा प्रयास रहेगा कि परिजनों को बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध करवा सकें। यह समय पारिवारिक मामलों के लिए अच्छा कहा जाएगा। विवाद में न पड़ें। आप कार्यों में स्फूर्तिवान बने रहेंगे और कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे।

Born Today : Javed Akhtar, Writer

मेष (Aries) : आज काम को नियमित रूप से करें एवं दूसरों पर न छोडऩे के बजाए काम को खुद पूरा करें। क्या न करें- आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं और जितना संभव हो सके शांति के साथ बातचीत को बनाए रखें।

वृष (Taurus) : आज व्यापार में अचानक से किसी दूसरे का दखल भी बढ़ सकता है। दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करें। क्या न करें- आज मानसिक चिंता अधिक बढ़ सकती है, इससे में हताश न हों और धर्य के साथ काम करें।

मिथुन (Gemini) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा। नई योजनाओं पर लाभ भी मिल सकता है। क्या न करें- आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है, इससे बचें।

कर्क (Cancer) : आज काम-काज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें- आज आप कुछ लोगों के कारण परेशान हो सकते हैं।

सिंह (Leo) : आज आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम भी देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। क्या न करें- आपस में बातों को लेकर कई तरह के मुद्दे खड़े हो सकते हैं। इस कारण आप बातचीत से कतरा सकते हैं।

कन्या (Virgo) : आज नौकरी में परिवर्तन का योग है। अपने सामर्थ्य के अनुसार चने की दाल का दान करें, लाभ मिलेगा। क्या न करें- अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ दूसरों को ध्यान से सुनें भी।

बेजन दारूवाला राशिफल 12 से 18 जनवरी: आपका ये हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव और इमोशनल दौर के साथ गुजरेगा, संभलकर रहें

आर्थिक राशिफल 12 से 18 जनवरी: धन सम्बन्धी मामलों के लिए समय अनुकूल नहीं है, लेकिन काम पर फोकस रखें, सफल होंगे

तुला (Libra) : आज विलासिता संबंधी वस्तुओं पर व्यय होगा। घर-मकान में निर्माण कार्य या उसके साज-सज्जा में व्यय हो सकता है। लोगों से मिलना-जुलना बढ़ेगा। क्या न करें- अपने आत्मसम्मान से समझौता न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज धन लाभ के साथ-साथ व्यय भी अधिक होगा। व्यापार में सोच-समझकर निवेश करें। नौकरी में परेशानी आ सकती है। क्या न करें- आपस में बातों को लेकर कई मुद्दे खड़े हो सकते हैं। इस कारण आप बातचीत से कतरा सकते हैं।

धनु (Sagittarius) : आज पत्नी से प्रेम बनाकर रखने में ही समझदारी है। आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। केस-मुकदमा हो सकता है, अत:आपसी विवाद से बचें। क्या न करें- भटकाव और भ्रम के चलते आप स्थान पाने में दिक्कत महसूस करेंगे।

मकर (Capricorn) : पुरानी योजनाओं या नई कार्य योजनाओं के ऊपर कार्यान्वयन हो सकता है। यात्रा का योग है। मकान अथवा वाहन के ऊपर व्यय हो सकता है। क्या न करें- आज आप अधिक चंचल रह सकते हैं। आपका मन व्यग्र होगा।

कुंभ (Aquarius) : आज शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। घर, मकान एवं वाहन के ऊपर धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नौकरी या व्यवसाय से लाभ मिलेगा। क्या न करें- अतिरेक से बचें।

मीन (Pisces) : आज अचानक परेशानी हो सकती है, अत: अपने कर्तव्य से भागें नहीं। पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। क्या न करें- समय पर काम समाप्त न होने वाली स्थिति से बचने के लिए अपने काम को नियमित रूप से करें।

Posted By: Chandramohan Mishra