ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 20 दिसंबर 2019 शुक्रवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

कैसा रहेगा ये साल: इस साल आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। भवन के रख-रखाव पर खर्चों में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

Born Today : Sohail Khan, Actor

मेष (Aries) : आज के दिन आपके भीतर धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। निजी संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। क्या न करें- किसी भी कार्य में अति न करें।

वृष (Taurus) : किसी विशिष्ट व्यक्ति की राय लाभकारी होगी। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। एकाग्रचित होकर कार्य करें। क्या न करें- मित्रों के साथ सिर्फ समय बिताएं उनसे कोई राय न मांगें।

मिथुन (Gemini) : उत्पादन-निर्माण के कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। अपनी आय का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में अवश्य खर्च करेंं। क्या न करें- संपत्ति से जुड़े मसलों में ज्यादा जल्दबाजी न करें।

कर्क (Cancer) : अपने घर-परिवार पर ध्यान दें, उनके साथ समय बिताएं। अपने काम को लेकर आज लचीला होना बहुत आवश्यक है। क्या न करें- दूसरों की आवश्यकताओं को न समझने की गलती न करें।

सिंह (Leo) : आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आपकी उत्सुकता भी चरम पर रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। क्या न करें- परेशानियों से भागे नहीं, उनका सामना करें।

कन्या (Virgo) : आज काम के बोझ तले आप बहुत व्यस्त रहेंगे और तनाव भी महसूस कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ते रहने की ऊर्जा मिलती रहेगी। क्या न करें- किसी भी प्रकार का दु:साहस न करें।

बेजन दारूवाला राशिफल 15 से 21 दिसंबर: आपकी प्लेट में बहुत कुछ है, लेकिन उसे पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ेगा
आर्थिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर: रुके हुए काम बनेंगे, नए प्रोजेक्ट भी मिलेंगे, लेकिन अपने काम पर पूरा फोकस रखें

तुला (Libra) : आज के दिन नूतन क्षेत्रों में व्यापारिक पहल को विशेष बल मिलेगा। यात्रा की बजाय घरेलू कार्यों पर ज्यादा ध्यान देंगे। क्या न करें- दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन आपको किसी को उधार में दी हुई राशि प्राप्त हो सकती है। देवस्थान की यात्रा के योग रहेंगे। प्रणय प्रकरणों में मधुरता रहेगी। क्या न करें- किसी को अपशब्द न कहें।

धनु (Sagittarius) : आज आप दूसरों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। कुछ व्यावसायिक यात्राएं होंगी। आप अध्ययन में गहरी रुचि रखेंगे। क्या न करें- दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचें।

मकर (Capricorn) : आज आप जोश एवं उत्साह का अनुभव करेंगे, लेकिन क्रोध पर अंकुश लगाने की जरूरत रहेगी। परिवार में माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। क्या न करें- दूसरों की बात सुने बिना अपनी बात की रट न लगाएं।

कुंभ (Aquarius) : आज भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। जिस कार्य में देरी हो उसमें निरंतरता बनाए रखें।

मीन (Pisces) : आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। उसी मेहनत से आपकी सेहत पर भी असर पड़ेगा। क्या न करें- आज नवीन कार्य करने जा रहे हैं, तो सोच-समझकर निर्णय लें।

Posted By: Chandramohan Mishra