ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 21 दिसंबर 2019 शनिवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

कैसा रहेगा ये साल: आमदनी में वृद्धि होने की संभावना रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में मान-सम्मान तथा यश-कीर्ति मिलेगी। विदेशगमन की संभावना होगी। कर्ज कम होगा तथा बचत कर सकेंगे। शत्रु तथा विरोधी परास्त होंगे। कोई बड़ा ऑर्डर अथवा डील हाथ से निकल जाने की संभावना रहेगी।

Born Today : Govinda, Actor

मेष (Aries) : व्यवसायी और व्यापारी वर्ग के लिए प्रात: काल का समय अनुकूल नहीं है। संतान की प्रगति से संतोष रहेगा। क्या न करें- ब्लडप्रेशर और हृदय से संबंधित समस्याओं में अपना ध्यान रखें।

वृष (Taurus) : आज मित्रों-परिवारीजनों के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। क्या न करें- आपको संतान से संबंधित मामले परेशान कर सकते हैं। गर्भवती महिलाएं भी अपना ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini) : आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। क्या न करें- बच्चों की तरफ से कुछ अच्छे समाचार के संकेत हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें।

कर्क (Cancer) : आज के दिन आप जमीन, मकान या वाहन की खरीदारी करेंगे। क्या न करें- आज अभी कुछ और अधिक मेहनत लग सकती है। जुएं और अन्य बुरी आदतों से दूर रहें।

सिंह (Leo) : आज के दिन आपके परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। संतान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। क्या न करें- किसी भी प्रकार के निवेश से दूर ही रहें। लाभ में भी रुकावट आएगी।

कन्या (Virgo) : आज के दिन आप दुर्घटना से बचकर चलिएगा। बाहर के खान-पान से भी सेहत बिगडऩे की संभावना है। क्या न करें- आज गिरने-लगने से सावधानी रखें। विशेष सावधानी रखनी होगी।

बेजन दारूवाला राशिफल 15 से 21 दिसंबर: आपकी प्लेट में बहुत कुछ है, लेकिन उसे पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ेगा
आर्थिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर: रुके हुए काम बनेंगे, नए प्रोजेक्ट भी मिलेंगे, लेकिन अपने काम पर पूरा फोकस रखें

तुला (Libra) : शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का आपको अनुभव होगा। आज आप मित्रों या परिजनों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। क्या न करें- अपने महत्वपूर्ण विचार दूसरों से शेयर न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने का यह शुभ समय है। आप वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह कर आगे बढ़ सकते हैं। क्या न करें- मौसमी बीमारियों के मामले में विशेष ध्यान रखें।

धनु (Sagittarius) : आज आपको सलाह है कि किसी उच्च अधिकारी से बौद्धिक चर्चा न करें। क्या न करें- आज वाद-विवाद हो सकता है। नए कार्य आरंभ न करें, शेयर-सट्टे में निवेश न करें।

मकर (Capricorn) : आज आपका दिन शारीरिक व मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रहेगा। आकस्मिक धन खर्च होने की भी संभावना है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। क्या न करें- वाणी तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कुंभ (Aquarius) : परिवार में उल्लास का माहौल रहेगा। क्या न करें- घर और काम पर दबाव आपको गुस्सैल और बेचैन बना सकता है। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें।

मीन (Pisces) : जीवनसाथी के साथ निकटता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश व कीर्ति मिलेगी। क्या न करें- बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित रखें। मनमुटाव से बचे रहेंगे।

Posted By: Chandramohan Mishra