ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 23 अगस्‍त 2018 दिन गुरुवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।

इस साल नई जिम्मेदारियों का भार आपके कंधों पर रहेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है। अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल में लोग आपको समझने में कठिनाई महसूस करेंगे।

Born Today : Malaika Arora, Actress

मेष (Aries) : नई जिम्मेदारी का भार आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का आज विशेष रूप से ध्यान रखें।

वृष (Taurus) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे। क्या न करें- सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट न होने दें।

मिथुन (Gemini) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

कर्क (Cancer) : आज का दिन प्रेम-प्रसंग के लिए अनुकूल है। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- क्रोध की वजह से बहस करने से बचें, अन्यथा संबंध कमजोर होने का डर रहेगा।

सिंह (Leo) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आज किसी पर भी भरोसा न करें।

कन्या (Virgo) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। क्या न करें- आज किसी को उधार न दें। उसके वापस आने की संभावना कम रहेगी।

तुला (Libra) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी वाद-विवाद के कारण खर्च की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। क्या न करें- आज मन-मस्तिष्क को अनियंत्रित न होने दें। अन्यथा बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।

धनु (Sagittarius) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- किसी विवाद में न पड़ें। घर में भी सोच-समझकर बोलें और प्रयास करें कि अनावश्यक विवाद न हो।

मकर (Capricorn) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को बेहतर लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज अपने मित्रों पर आंखें बंद कर भरोसा न करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अगस्त 2018 : तुला राशि वाले... खूब पार्टी करेंगे, मिल सकती है कोई संपत्ति

कुंभ (Aquarius) : कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे, लेकिन आप अपने संघर्ष द्वारा उन स्थितियों पर विजय पा सकने में कामयाब भी होंगे। क्या न करें- जितना संभव हो सके शांति के साथ बातचीत को बनाए रखें।

मीन (Pisces) : जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- आज कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है, अत: जोखिम भरा कार्य न करें।

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 19 से 25 अगस्त 2018 : धनु राशि वाले... सेविंग्स बचाकर रखें, निवेश करने का सही समय नहीं है

Posted By: Chandramohan Mishra