ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 24 अक्‍टूबर 2019 गुरुवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

कैसा रहेगा ये साल: इस साल नई जिम्मेदारी का भार आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है। अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल में लोग आपको समझने में कठिनाई महसूस करेंगे।

BORN TODAY : Mallika Sherawat, Actress

मेष (Aries) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। क्या न करें- आज कहीं पैसा फसने का भी योग बन रहा है। कोई भी जोखिम भरा कार्य न करें।

वृष (Taurus) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- आज शत्रु हावी हो सकते हैं।

मिथुन (Gemini) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धन की आमद बनी रहेगी। खर्च भी बढ़ सकते है। क्या न करें- आज अपना धन किसी को उधार न दें वरना मुश्किल हो सकती है।

कर्क (Cancer) : आज के दिन आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की थोड़ी ज्यादा अधिकता रहेगी। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है।

सिंह (Leo) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी वाद-विवाद के कारण धन अधिक खर्च होने की संभवना बन रही है।

कन्या (Virgo) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। क्या न करें- नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खान-पान का ध्यान रखना होगा।

बेजन दारूवाला राशिफल 20 से 26 अक्टूबर: आपकी परेशानियों का अंत होने वाला है, कमाई के नए और बड़े मौके मिलेंगे
आर्थिक राशिफल 20 से 26 अक्टूबर: नौकरी में यह सप्ताह उत्तम रहेगा, नये प्रोजेक्ट मिलेंगे, धन लाभ का पूरा योग है

तुला (Libra) : उच्च अधिकारियों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना होगा एवं बिना बात के किसी से भी उलझना भरी पड़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे।

धनु (Sagittarius) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस बनाए रखना होगा।

मकर (Capricorn) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। नए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें- आज आपकी अपनी वाणी भी थोड़ी कठोर हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें।

मीन (Pisces) : आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय निकालें। क्या न करें- आज क्रोध की वजह से संबंध कमजोर होने का डर भी रहेगा।

Posted By: Chandramohan Mishra