ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 25 दिसंबर 2019 बुधवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

कैसा रहेगा ये साल: इस वर्ष आपकी सृजनात्मक सोच आपको उचित स्थान दिलाएगी। आपके ज्ञान और कौशल में इस वर्ष अभूतपूर्व वृद्धि होगी। हालांकि अचानक घटना, धन-हानि, स्वास्थ्य संबंझी समस्याओं का भी योग बना हुआ है। विषम परिस्थितियों में भी साहस आपका बना रहेगा।

Born Today : Raju Srivastav, Comedian

मेष (Aries) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। क्या न करें- आज किसी करीबी मित्र पर भी भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है।

वृष (Taurus) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज अपनी बचत किसी को उधार न दें।

मिथुन (Gemini) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- शत्रु हावी हो सकते हैं। किसी विवाद का हिस्सा न बनें।

कर्क (Cancer) : आज के दिन आपकी यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े और बेहतर होंगे। क्या न करें-आज निवेश न करें, कहीं पैसा फंसने का योग बन रहा है।

सिंह (Leo) : आप अपने पसंदीदा विषय में महारत हासिल करने का निर्णय लेंगे। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

कन्या (Virgo) : योग और प्रकृति की ओर यात्रा आपको तरोताजा होने में मदद करेगी। आज परिवार में आपकी वाणी के कारण सदस्य आप के विरुद्ध हो सकते हैं। क्या न करें- आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

बेजन दारूवाला राशिफल 22 से 28 दिसंबर: काफी उठा-पटक के बाद अब जीवन में स्थिरता आएगी, चैन की सांस लेने का समय है

Annual Horoscope 2020: वार्षिक अंक 1 वालों का भविष्यफल - सच होंगे सपने और कड़ी मेहनत से मिलेगी स्‍थायी सफलता

तुला (Libra) : आज आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यस्थल की राजनीति आपको व्यथित कर सकती है। क्या न करें-आज आउटिंग का मौका मिस न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन आप मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नया हसिल करेंगे। पैसे का निवेश सही जगह करेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी आपको साहस नहीं खोना है।

धनु (Sagittarius) : आज के दिन विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने का योग है। आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे। क्या न करें- सहकर्मियों को नाराज न करें। उनसे मनमुटाव न रखें।

मकर (Capricorn) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को नया कांट्रेक्ट मिल सकता है। बिना बात के किसी से भी उलझना भारी पड़ सकता है। क्या न करे- आज अपनी वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

कुंभ (Aquarius) : आज नयी जिम्मेदारी का भार आपके कंधों पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का ध्यान रखें। क्या न करें- आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

मीन (Pisces) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। किसी वाद-विवाद के कारण धन अधिक खर्च हो सकता है। क्या न करें- खर्चों को अनियंत्रित न होने दें।

Posted By: Chandramohan Mishra