Daily Horoscope 26 December 2020 : ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 26 दिसंबर शुक्रवार के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तार से बताया है। पढ़ें अपना राशिफल और दिन को बनाएं और भी बेहतर।


मेष (Aries) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज खानपान को लेकर लापरवाही भरा रुख न रखें।वृष (Taurus) : आज अचानक गुस्सा आएगा, लेकिन जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज किसी पारिवारिक विवाद का हिस्सा न बनें।मिथुन (Gemini) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मष्तिष्क को अनियंत्रित न होने दें।कर्क (Cancer) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्या न करें- किसी नए कार्य में हाथ न डालें। स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है।


Born today : Shivam Patil, Actorसिंह (Leo) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। मान-सम्मान का योग है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- आज आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है, कंट्रोल रखें।

कन्या (Virgo) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। नया वाहन खरीदने का भी योग है। क्या न करें- आज किसी समस्या में खुद को जान-बूझकर न शामिल करें।तुला (Libra) : आज कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।वृश्चिक (Scorpio) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- आज स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाहन चलाने में लापरवाही न बरतें।धनु (Sagittarius) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में रुकावटें आएंगी। क्या न करें- आज जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद न करें।मकर (Capricorn) : आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। क्या न करें- ज्यादा पाने की लालच में कोई गलत कदम न उठाएं।कुंभ (Aquarius) : आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- अपने नीचे कार्य करने वाले लोगों को लेकर लापरवाह न रहें।

मीन (Pisces) : विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- आज यात्रा से पहले अपने वाहन की भली-भांति जांच कर लें।

Posted By: Satyendra Kumar Singh