ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 26 सितंबर 2018 दिन बुधवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।

किसी से झगड़े और विवाद करने से बचें। इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि यह मेहनत आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा दिला सकती है। जल्दबाजी में किसी नए काम की शुरुआत न करें और पुराने काम को छोड़ें नहीं।

Born Today : Chunky Pandey, Film Actor

मेष (Aries) : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

वृष (Taurus) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

मिथुन (Gemini) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज पैसे का निवेश न करें।

कर्क (Cancer) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

सिंह (Leo) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें।

कन्या (Virgo) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- नए वाहन को लेकर असावधान न हों।

तुला (Libra) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। पिता का सहयोग मिलेगा, इसलिए निराश न हों। क्या न करें- किसी से ना उलझें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज ना करें।

धनु (Sagittarius) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें- अपनी वाणी को कठोर न करें।

मकर (Capricorn) : आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं।

कुंभ (Aquarius) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।

मीन (Pisces) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 सितम्बर : कन्या राशि वाले... अधिक पैसे कमाएंगे और कोई मौका नहीं चूकेंगे
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 23 से 29 सितम्बर 2018 : मकर राशि वाले... अपने काम पर फोकस रखें, मिल सकते हैं शानदार ऑर्डर

Posted By: Chandramohan Mishra