मंगलवार के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तार से बताया गया है। पढ़ें राशिफल और अपने दिन को बनाएं और भी बेहतर।


श्रीपति त्रिपाठी (ज्योतिषविद्)। सभी राशियों का राशिफल विस्तार से बताया गया है। किसी के लिए फल शुभ है तो किसी के लिए चेतावनी भरा है। ध्यान से अपनी राशिफल पढ़ें।मेष (Aries) : आज आप आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ निकटता का अनुभव करेंगे। क्या न करें- आज छोटी बात भी कहीं बड़ा रूप न ले ले, इसलिए लापरवाही न करें।वृष (Taurus) : आज व्यवसायी और व्यापारी वर्ग के लिए प्रात: काल का समय अनुकूल नहीं है। क्या न करें- आज घर में किसी से अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। नकारात्मकता से दूर रहें। मिथुन (Gemini) : आज के दिन मित्रों-परिवारीजनों के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। क्या न करें- आज आप किसी भी प्रकार के अनावश्यक विवादों से बचें। वरना बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है।


कर्क (Cancer) : आज के दिन आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। क्या न करें- आज आप नवीन कार्यों का चुनाव करने जा रहे हैं, तो बिना सोचे-समझे निर्णय न लें।Born today : Upasna Singh, Actress

सिंह (Leo) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारियों का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें। इससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। कन्या (Virgo) : आज कोई नई आर्थिक योजना बनाने का शुभ समय है। एकाग्रतापूर्वक कार्य करने से कार्य में सफलता जरूर मिलेगी। क्या न करें- आज किसी उच्च अधिकारी से बौद्धिक चर्चा न ही करें, तो अच्छा होगा। तुला (Libra) : आज आप दुर्घटना से बचकर चलिएगा। बाहर के खान-पान से भी सेहत बिगड़ने की संभावना है। क्या न करें- आज व्यावसायिक मामलों में धैर्य न खोएं। संयम के साथ काम लें। वृश्चिक (Scorpio) : आज शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का आपको अनुभव होगा। क्या न करें- आज किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचेंं।धनु (Sagittarius) : आज के दिन सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। क्या न करें- आज कोई बात लेकर समस्या आ सकती है, इसलिए विवादों से कोशिशभर दूर ही रहें।मकर (Capricorn) : आज के दिन आपके माता या पिता की तबीयत खराब हो सकती है। आपका समय आनंद-प्रमोद में बीतेगा। क्या न करें- आज अपने मित्रों से किसी प्रकार का विवाद न करें।

कुंभ (Aquarius) : अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। परिवार में उल्लास का माहौल रहेगा। क्या न करें- आज अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें।मीन (Pisces) : आज का दिन शारीरिक व मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रहेगा। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है। क्या न करें- आज संपत्ति से जुड़े मसलों में ज्यादा जल्दबाजी न करें।

Posted By: Satyendra Kumar Singh