ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 2 सितम्बर 2019 सोमवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल: इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव हो सकता है। निजी स्तर पर आप सफल रहेंगे। आपके खुशनुमा मिजाज की सराहना होगी। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे।

Born Today : Ishant Sharma, cricketer

मेष (Aries) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान भी खूब मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें-अपनी वाणी को कठोर न करें।

वृष (Taurus) : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

मिथुन (Gemini) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

कर्क (Cancer) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज न करें।

सिंह (Leo) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

कन्या (Virgo) : आज के दिन आप कई गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज पैसे का निवेश न करें।

बेजन दारूवाला राशिफल 1 से 7 सितम्बर: जीवन में नए प्यार का आगमन होगा, खर्चे भी बढ़ेंगे, पर गणेशा आपके साथ हैं
आर्थिक राशिफल 1 से 7 सितम्बर: इस हफ्ते नए काम के साथ ही नए ऑर्डर भी लाभ देंगे, सप्ताह का अंत फायदेमंद रहेगा

तुला (Libra) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें।

धनु (Sagittarius) : आज के दिन विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को बेहद अच्छा लाभ मिलने का योग है। आपको पिता का सहयोग मिलेगा, इसलिए निराश न हों। क्या न करें-किसी से न उलझें।

मकर (Capricorn) : आज का दिन आपके प्रेम प्रसंग के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं।

कुंभ (Aquarius) : आज के दिन आप अपने कामकाज को बढ़ाने में खूब सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का भी आपको खूब लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।

मीन (Pisces) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- नए वाहन को लेकर असावधान न हों।

Posted By: Chandramohan Mishra