ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 30 अक्‍टूबर 2019 मंगलवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल: इस वर्ष आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। कोई रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है।Born Today : Abhijeet Bhattacharya, Indian Singer मेष (Aries) : इस समय आपको आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। क्या न करें- आज अपना धैर्य न खोएं, आज आपकी किस्मत में बहुत कुछ नया है।वृष (Taurus) : आज के दिन कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे। क्या न करें-अचानक से कोई काम बनने में व्यवधान पड़ सकता है।
मिथुन (Gemini) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। किसी सदस्य के बेरुखी से भरे व्यवहार के कारण दुख का अनुभव हो सकता है। क्या न करें-वाणी पर नियंत्रण रखें।


कर्क (Cancer) : आज के दिन आपका अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देती है। क्या न करें- झूठ बोलने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।सिंह (Leo) : आज आपके परिवार में धर्मिक आयोजन होंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। क्या न करें-आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है।कन्या (Virgo) : आज आपके खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। क्या न करें-आज कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।तुला (Libra) : आज आप यदि किसी नए स्थान पर हैं, तो विरोधियों से सामना होगा। शुरुआत में दिक्कत अधिक होगी। क्या न करें-धैर्य के साथ काम करें। आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। क्या न करें-आज समय पर काम समाप्त हो इसलिए दूसरों पर काम न छोड़ें।धनु (Sagittarius) : आप अपने संघर्ष द्वारा उन स्थितियों पर विजय पा सकने में कामयाब होंगे, जो आपको परेशान कर रही थीं। क्या न करें- जितना संभव हो सके खुद को आवेश में आने से बचाएं।

मकर (Capricorn) : आज के दिन कामकाज के दौरान आपको कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें-आज खुद के काम को टालें नहीं।कुंभ (Aquarius) : इस समय आपके साहस में खूब वृद्धि रहने वाली है। आज आप मेहनत से भागेंगे नहीं। प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। क्या न करें- कोशिश करें कि छोटी-छोटी बातों को मुद्दा न बनाएं।मीन (Pisces) : आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करें।

Posted By: Mukul Kumar