ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 4 फरवरी 2020 मंगलवार के लिए मेष से लेकर मीन तब सभी राशियों का राशिफल विस्‍तार से बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

कैसा रहेगा ये साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि यह मेहनत आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा दिला सकती है। किसी भी डील को करने से पहले उसके भले-बुरे के बारे में अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। नई जगह जॉब पाने या नया व्यापार शुरू करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।

Born Today : Urmila Matondkar, Actress

मेष (Aries) : आज का दिन स्‍टूडेंट्स के लिए आज उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- ज्यादा परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालेंगे, तो उचित होगा।

वृष (Taurus) : आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। क्या न करें- आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं।

मिथुन (Gemini) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी, सुदूर यात्रा का योग है। क्या न करें- अच्छा होगा यदि आप शांत और सहज रहें।

कर्क (Cancer) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। कहीं सुदूर यात्रा से लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।

सिंह (Leo) : आज अचानक गुस्सा आएगा परंतु जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामलों में विवाद की संभावना बन रही है।

कन्या (Virgo) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज कुछ समय के लिए न उलझें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या लगातार बनी हुई है

तुला (Libra) : आज आप मेहनत करेंगे तो मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। क्या न करें- आज अदालती मामलों में पडऩे से यथा संभव बचें। बुरी आदतों से परहेज करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज व्यवसायियों को मेहनत करते रहना होगा क्योंकि बिना मेहनत अधिक अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। क्या न करें- आज परिजनों के बर्ताव में कुछ फर्क रह सकता है। मन में असुरक्षा की भावना जाग सकती है।

धनु (Sagittarius) : नौकरी पेशा लोगों के लिए शुभ दिन है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। क्या न करें- आज बेवजह के कानूनी मामलों में न उलझें अन्यथा समय और धन दोनो का अपव्यय होगा।

मकर (Capricorn) : आज आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा है। दोपहर के बाद का समय और बेहतर रहेगा। क्या न करें- आज वाणी पर संयम रखते हुए आगे बढ़े साथ ही बेवजह के खर्चों से भी बचना जरूरी होगा।

कुंभ (Aquarius) : आज काम धंधे के लिए पूरा दिन अनुकूल है। पदोन्नति होने की भी संभावना है। क्या न करें- आप अपने घरेलू जीवन को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आप परिजनों के वैमनस्य से दुखी हो सकते हैं।

मीन (Pisces) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। क्या न करें- आज कुछ मामलों में आपसी मनमुटाव संभव है। बेहतर होगा छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ न बनाएं।

Posted By: Chandramohan Mishra