ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 4 जनवरी 2020 शनिवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

कैसा रहेगा ये साल: इस साल आप पर ऊपरवाले की कृपा बनी रहेगी। किसी भी नए प्रयास में जल्दबाजी से काम न लें। नई जगह जॉब पाने या नया व्यापार शुरू करने के लिए यह साल अच्छा है। हालांकि एक साथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है।

Born Today : Gurdas Maan, Singer

मेष (Aries) : आज आप बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन अधिक मेहनत करने की जरूरत है। क्या न करें- जमीन खरीदने या बेचने का काम आज न करें।

वृष (Taurus) : आज काम विलंब से पूरे होंगे। कुछ प्रतिस्पर्धी अड़चनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। क्या न करें- किसी अनावश्यक कार्य में खुद को आज शामिल न करें।

मिथुन (Gemini) : आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा। आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। क्या न करें- आमदनी की गति धीमी रहने के कारण परेशान न हों।

कर्क (Cancer) : कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में बदलाव या नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। क्या न करें- आज भूलकर भी शेयर बाजार में पैसा न लगाएं।

सिंह (Leo) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। पसंदीदा विषय में महारत हासिल करने का निर्णय लेंगे। क्या न करें- आज शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहें।

कन्या (Virgo) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। नियमित रूप से अपना काम स्वयं करें। क्या न करें- दूसरों पर अपना काम न छोड़ें।

तुला (Libra) : कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें- आज अपने काम के प्रति लापरवाही न दिखाएं।

वृश्चिक (Scorpio) : आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें कुछ परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- आज अपने मन की चंचलता को बहकने न दें।

बेजन दारूवाला राशिफल 29 दिसंबर से 04 जनवरी: नए साल का पहला हफ्ता कैसे करेगा जिंदगी में कमाल, पढ़ें यहां

धनु (Sagittarius) : आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम दिखेंगे। आज खर्चों में तेजी रहेगी। कमाई के साथ-साथ व्यय भी समान रूप से बना रहता दिखाई देगा। क्या न करें- लक्ष्य के प्रति भटकाव और भ्रम न लाएं।

मकर (Capricorn) : आज आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है। आप मेहनत से भागेंगे नहीं। आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। घरेलू जीवन में व्यस्तता रहेगी। क्या न करें- बातचीत से कतराएं नहीं।

कुंभ (Aquarius) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बातों को लेकर विरोधाभास और चिंता अधिक होगी। क्या न करें- बाहरी खानपान से आज परहेज करें।

मीन (Pisces) : आज के दिन आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना हो सकता है। क्या न करें- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यावहारिकता का ध्यान रखें।

Posted By: Chandramohan Mishra