ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 4 सितम्बर 2019 बुधवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल: यह वर्ष कई क्षेत्रों में आपको उपलब्धियां प्रदान करने वाला साबित होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी। आपके कार्यों की चर्चा दूर-दूर तक होगी। स्वयं को अधिक न उलझाएं। इस साल बुद्धि को स्थिर रखने की कोशिश करें।

Born Today : Rishi Kapoor, Actor

मेष (Aries) : आज दांपत्य जीवन में जोश व उत्साह के साथ संबंधों का आनंद ले सकेंगे। प्रिय के साथ मिलने-जुलने के लिए पूर्वार्ध का समय बेहतर रहेगा। क्या न करें- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृष (Taurus) : आज आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिससे आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। योग और ध्यान करें। क्या न करें- अपने आप पर आवश्यकता से अधिक बोझ न डालें।

मिथुन (Gemini) : आज आपकी मित्र मंडली में बढ़ोतरी होगी। अधिकांश समय आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। प्रिय पात्र को लेकर काफी भावुक रहेंगे। क्या न करें- आज खर्च की अधिकता से बचें।

कर्क (Cancer) : आज बिजनेस में बदलाव के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके ही फेवर में रहेंगे। आपके व्यवसाय या नौकरी में प्रगति की संभावना है। क्या न करें- आज किसी पर आंखें बंदकर भरोसा न करें।

सिंह (Leo) : आज आर्थिक क्षेत्र में दूसरे लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। कर्ज लेना और देना आपके लिए आसान रहेगा। संतान से सहयोग मिलेगा। क्या न करें- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

कन्या (Virgo) : आज के दिन आपको बाहर जाने का मौका मिलेगा। कई तरह के नए अनुभव आपको मिल सकते हैं। क्या न करें- आज अपने खान-पान पर पूरी तरह से नियंत्रण रखें।

तुला (Libra) : आज सामाजिक जीवन या करियर में आगे बढऩे के लिए दिन अच्छा है। पहले से चली आ रही समस्या परेशान कर सकती है। क्या न करें- बिजनेस में भागीदारों पर आज भरोसा न करें।

बेजन दारूवाला राशिफल 1 से 7 सितम्बर: जीवन में नए प्यार का आगमन होगा, खर्चे भी बढ़ेंगे, पर गणेशा आपके साथ हैं
आर्थिक राशिफल 1 से 7 सितम्बर: इस हफ्ते नए काम के साथ ही नए ऑर्डर भी लाभ देंगे, सप्ताह का अंत फायदेमंद रहेगा

वृश्चिक (Scorpio) : आज का दिन आपके लिए तोहफा है। खूब मजे में बिताएं, क्योंकि अच्छा मूड और कम तनाव आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। क्या न करें- व्यापार वृद्धि की कोई योजना आज न बनाएं।

धनु (Sagittarius) : आज परिवार और ऑफिस दोनों में शांति, प्रेम और संतुष्टि का वातावरण बना रह सकता है। परिवार के साथ समय बीतेगा। क्या न करें- अपने सह-कर्मियों के साथ बेवजह न उलझें।

मकर (Capricorn) : आपकी दिनचर्या में भी इस सप्ताह थोड़ा बदलाव हो सकता है। ऑफिस में कोई नया काम शुरू हो सकता है। ज्यादातर कामों में सफलता मिलने के योग हैं। क्या न करें- जल्दबाजी से बचें।

कुंभ (Aquarius) : आज कोई अधिकारी या बड़ा आदमी आपसे प्रभावित हो सकता है। लोगों के सामने अपनी बात रखकर उनसे मनवा लेंगे। ऑफिस में बड़े बदलाव का योग है। क्या न करें- व्यर्थ की बहस से बचें।

मीन (Pisces) : आज दोस्तों के साथ टकराव को लेकर सावधान रहें। किसी विषय पर विचार नहीं मिलने से विवाद हो सकता है। क्या न करें- धैर्य न खोएं व अपने व्यवहार में रूखापन और कटुता न आने दें।

Posted By: Chandramohan Mishra