हमारे ज्योतिषाचार्य ने बुधवार 6 अप्रैल के लिए समस्‍त राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताए हैं। अपने नाम के प्रथम अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें राशिफल साथ ही अपने दिन को बनाएं और भी खास।

पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। आज के दिन जन्मे लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के धनी होते हैं। उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है। ऐसे लोग कठिन से कठिन से प्रॉब्लम को भी आसानी से सॉल्व कर लेते हैं। इस साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा।
मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम से दूरी हो सकती है, लेकिन आपकी मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। क्या न करें- आज संतान के प्रति लापरवाही ना बरतें।
वृष राशि - आज का राशिफल (Taurus)- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो) : आज के दिन आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपके स्वास्थ्य एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगा। आपको प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा। क्या न करें- आज मानसिक चंचलता ना करें।
मिथुन राशि - आज का राशिफल (Gemini)- (क, की, कु, घ, छ, के, को, ह) : आज के दिन आपके लिए चिन्ताकारी सृष्टी का सृजन होगा। आपका मन परेशान रहेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतेें।
कर्क राशि - आज का राशिफल (Cancer)- (हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज के दिन आपकी आय में आशातीत वृद्घि होगी। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपको प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा। क्या न करें- आज अपने क्रोध को अनियंत्रित ना होने दें।
Born today : Sanjay Suri, Indian actor/film producer

View this post on Instagram A post shared by Sanjay Suri (@sanjaysuri)


सिंह राशि - आज का राशिफल (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे) : आज के दिन आपको कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय मिलने की सम्भावना है। आपके व्यवसाय एवं स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।
कन्या राशि - आज का राशिफल (Virgo)- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो) : आज के दिन आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज गृह कलह की शुरुआत ना करें।
तुला राशि - आज का राशिफल (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आपको प्रेम का साथ मिलेगा। संतान से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपके व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगा। क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतेेंं।
वृश्चिक राशि - आज का राशिफल (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु ) : आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपके स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति अद्भुत बनी रहेगी। क्या न करें- आज कोई निवेश ना करें।
धनु राशि - आज का राशिफल (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपके व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज संतान से दूरी ना होने दें।
मकर राशि - आज का राशिफल (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज के दिन आपके संतान एवं स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम में भावुक बने रहेंगे। आप व्यवसायिक दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं। क्या न करें-आज किसी बात पर संयम ना खोएं।
कुंभ राशि - आज का राशिफल (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज के दिन आपके भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी। आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपको स्वास्थ्य एवं प्रेम का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज अपने व्यापारिक साझेदार से ना उलझें।
मीन राशि - आज का राशिफल (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज के दिन आपका किया गया पुरुषार्थ आपको सफलता दिलाएगा। व्यापार में आप तरक्की करेंगे। आपको प्रेम का साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज खर्च की अधिकता ना करें।

Posted By: Satyendra Kumar Singh