ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 7 सितंबर 2018 दिन शुक्रवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।

इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव हो सकता है। निजी स्तर पर मामले सफल रहेंगे। आपके खुशनुमा मिजाज की सराहना होगी। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और आर्थिक व प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे।

Born Today : Radhika Apte, Actress

मेष (Aries) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज ना करें।

वृष (Taurus) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

मिथुन (Gemini) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज पैसे का निवेश न करें।

कर्क (Cancer) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

सिंह (Leo) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें।

कन्या (Virgo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। पिता का सहयोग मिलेगा। इसलिए निराश न हों। क्या न करें-किसी से न उलझें।

तुला (Libra) : आज का दिन प्रेम-प्रसंग के लिए अनुकूल है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।

धनु (Sagittarius) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- नए वाहन को लेकर असावधान न हों।

मकर (Capricorn) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें-अपनी वाणी को कठोर न होने दें।

कुंभ (Aquarius) : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

मीन (Pisces) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 सितम्बर : सिंह राशि वाले... जिंदगी की सभी चुनौतियों पर आसानी से पार पाएंगे
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 2 से 8 सितम्बर 2018 : धनु राशि वालों को नौकरी या व्यापार में हो सकता है नुकसान

Posted By: Chandramohan Mishra