हमारे ज्योतिषाचार्य ने 8 दिसम्‍बर मंगलवार के लिए समस्‍त राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताए हैं। अपने नाम के प्रथम अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें राशिफल साथ ही अपने दिन को बनाएं और भी खास।

पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्) आज के दिन जन्मे लोग भाग्यवान होते हैं। करियर के क्षेत्र में आपके काम तेजी से बनते हैं। आपके साथ बदलाव जल्दी-जल्दी होते हैं। इस साल आपके लिए जनवरी, फरवरी और मार्च के महीने की स्थिति अच्छी रहेगी।
मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज के दिन पिता के स्वास्थ पर ध्यान दें। आपका स्वास्थ्य नरम है, सीने में विकार संभव है। आपके प्रेम की स्थिति मध्यम है। क्या न करें-आज के दिन नए व्यवसाय की शुरुआत ना करें।
वृष राशि - आज का राशिफल (Taurus)- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो) : आज आपका स्वास्थ ठीक रहेगा। यात्रा में कष्ट हो सकता है। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी है। क्या न करें-आज के दिन अपने मान सम्मान सें समझौता ना करें।
मिथुन राशि - आज का राशिफल (Gemini)- (क, की, कु, घ, छ, के, को, ह) : आज आपका स्वास्थ मध्यम रहने वाला है। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी है, अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। क्या न करें-आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
कर्क राशि - आज का राशिफल (Cancer)- (हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज के दिन आपका व्यापार मध्यम रहेगा। रोजी-रोजगार में थोड़ी परेशानी आ सकती है। अपने व जीवनसाथी के स्वास्थ पर ध्यान दें। क्या न करें-आज जीवनसाथी से कलह ना करें।
Born today : Dharmendra, Actor

View this post on Instagram A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)


सिंह राशि -
आज का राशिफल (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे) : आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें-आज के दिन अपने स्वास्थ से लापरवाही ना करें।
कन्या राशि - आज का राशिफल (Virgo)- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो) : आज आपका घरेलू सुख बाधित रहेगा। साथ ही सीने में विकार होना संभव है। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें-आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।
तुला राशि - आज का राशिफल (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन आपका स्वास्थ मध्यम रहेगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी है। भौतिक सुख-सम्पदा में परेशानी रहेगी। क्या न करें-आज के दिन मां के स्वास्थ को लेकर लापरवाही ना करें।
वृश्चिक राशि - आज का राशिफल (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु) : आज आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आज आपका स्वास्थ एवं व्यापार ठीक रहेगा। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज के दिन अपने क्रोध को बेकाबू ना होने दें।
धनु राशि - आज का राशिफल (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज के दिन आपके स्वास्थ की स्थिति मध्यम है। मुख रोग से परेशान हो सकते हैं। आज प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। क्या न करें-आज के दिन आर्थिक जोखिम ना लें।
मकर राशि - आज का राशिफल (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज आपका स्वास्थ मध्यम रहेगा। आज आपको खुद में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति में सुधार होगा। क्या न करें-आज के दिन प्रेम संबंधों में कठोरता ना आने दें।
कुंभ राशि - आज का राशिफल (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। कोई अज्ञात भय सता सकता है। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक है। आपका स्वास्थ मध्यम है। क्या न करें-आज मानसिक परेशानी को अनदेखा ना करें।
मीन राशि - आज का राशिफल (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज के दिन आपके आय के नवीन श्रोत बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम है। क्या न करें-आज के दिन अपने स्वास्थ की अनदेखी ना करें।

Posted By: Satyendra Kumar Singh