ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 9 जनवरी 2020 गुरुवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

कैसा रहेगा ये साल: यह साल आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा दिला सकता है। कोई डील करने से पहले उसके भले-बुरे के बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। जल्दबाजी में की गई डील से आपको नुकसान हो सकता है। नया व्यापार करने से पहले जांच-पड़ताल कर लें।

Born Today : Farah Khan, Film director

मेष (Aries) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें। साधना-उपासना का सहारा लें।

वृष (Taurus) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। सारे अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्या न करें- आज नए कार्य में हाथ न डालें। स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है, अत: बहुत सावधानी बरतें।

मिथुन (Gemini ) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। नए समाज में मान-सम्मान मिलेगा।परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करे- आज आपकी अपनी वाणी भी कठोर हो सकती है। यात्राएं निरर्थक और थका देने वाली होंगी।

कर्क (Cancer) : आज भाग्यवश साहस भी बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- आज अपने नीचे कार्य करने वाले लोगों से सतर्क रहें।

सिंह (Leo) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे, क्योंकि इस समय सारी विषमताओं के बावजूद भाग्य मजबूत है।

कन्या (Virgo) : आज कुछ लाभ के भी योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और वाणी पर बहुत नियंत्रण रखें। पिता से थोड़ी अनबन हो सकती है।

Bejan Daruwalla Horoscope January 2020: जनवरी माह आपके लिए रहेगा कमाल या करेगा परेशान, जानिए पूरा हाल

तुला (Libra) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज कुछ समय के लिए न उलझें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या लगातार बनी हुई है।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अचानक गुस्सा आएगा परंतु जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामलों में यदि विवाद की संभावना बन रही है।

धनु (Sagittarius) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। कहीं सुदूर यात्रा से लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।

मकर (Capricorn) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। सुदूर यात्रा योग है। क्या न करें- आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा परंतु परिस्थितिवश जीवनसाथी से भी अच्छा होगा।

कुंभ (Aquarius) : आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं। अत: ज्यादा परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालेगें तो उचित होगा। क्या न करें- दूसरों के साथ क्रोध में बात न करें।

मीन (Pisces) : आज यात्रा से पहले अपने वाहन को भली-भांति जांच लें अन्यथा रास्ते में परेशानी हो सकती है। यदि आप शांत और सहज रहेंगे तो आपके काम बनेंगे। क्या न करें- क्रोधावेश में आकर कोई काम न करें।

Posted By: Chandramohan Mishra