ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 9 जून 2018 दिन शनिवार के लिए सभी राशियों का उत्‍तम राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और दिन को बनाएं सफल।

इस वर्ष जीवन साथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेदों को छोड़कर सहयोगात्मक रवैया रहेगा। पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के कई मौके मिलेंगे। किसी पुराने रिश्तेदार से मिलने वाले स्नेह से भी आप आत्मविभोर होंगे। संतान की तरफ से मतभेद हो सकते है।

Born Today: Johnny Depp, Hollywood Actor

मेष (Aries) : आज व्यवसाय में निवेश करने से पहले अच्छी तरह परख लें। नौकरी करने वालों को थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। क्या न करें- आज झूठे प्रलोभन में ना फंसें।

 

वृष (Taurus) : आज सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। क्या न करें- आज अपने दोस्तों को इग्नोर ना करें।

 

मिथुन (Gemini) : आज व्यवसाय में प्रगति होने की तरफ अग्रसर होंगे। नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें। यात्रा का प्रसंग बन रहा है। क्या न करें- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहें।

 

कर्क (Cancer) : आज गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। आलस्य न करें वरना कोई कार्य अधूरा रह जाएगा। व्यस्तता के कारण थकान महसूस होगी। क्या न करें- संवाद का साथ ना छोड़ें।

 

सिंह (Leo) : आज व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है। समय की उपयोगिता को ध्यान में रखकर काम करेंगे। क्या न करें- व्यर्थ की बातों पर आज क्रोध ना करें।

 

कन्या (Virgo) : आज ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। क्या न करें- काम का बोझ रहेगा, लेकिन तनाव में ना आएं।

 

तुला (Libra) : आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। घर गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। क्या न करें-अपने व्यवहार को आज नकारात्मक ना होने दें।


वृश्चिक (Scorpio) : आज भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। क्या न करें- आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें।

 

धनु (Sagittarius) : आज सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ रहेगा। क्या न करें- नए अनुबंध करने के लिए समय उपयुक्त नहीं है।

 

मकर (Capricorn) : नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ पड़ सकता है। क्या न करें- आज वैवाहिक जीवन में तना-तनी का माहौल होगा, विवादों को रिश्तों के बीच ना आने दें।

 

कुंभ (Aquarius) : आज नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे। किसी विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। क्या न करें- आज प्रेम में छल का सहारा ना लें।

 

मीन (Pisces) : आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति में कठिनाई आएगी। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। क्या न करें- आज अकेलापन से बचने के लिए व्यर्थ की भागदौड़ ना करें।

Posted By: Chandramohan Mishra