Daily Horoscope 2 March: ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 2 मार्च 2020 सोमवार के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तार से बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

Daily Horoscope 2 March In Hindi: अगर आज है आपका जन्‍मदिन तो आपके लिए ऐसा रहेगा ये साल: प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। कार्यालय में ऊपरी अधिकारी को आपके कार्य से संतोष रहेगा। पदोन्नति के योग हैं। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का प्लान भी बन सकता है। व्यवसाय में लाभ भी होगा। सरकार की ओर से अनुदान मिलेगा।

मेष (Aries) : आज के दिन आपका धन खर्च बढ़ेगा, मुनाफा पाने के लिए अभी कुछ और अधिक मेहनत लग सकती है। क्या न करें- अगर आप अपनी बातों में बड़बोलापन न लाएं, तो रिश्ते संभले रहेंगे।

वृष (Taurus) : आज का दिन कारोबार में अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट मिल सकेंगे व आप अपने लाभ को बढाऩे में अच्छी भागदौड़ करेंगे। क्या न करें- दूसरों की बातों पर पूर्ण विश्वास न करें। अपनी सोच को भी महत्व दें।

मिथुन (Gemini) : आज के दिन सामाजिक स्तर पर आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। स्वयं में ही उलझे रहेंगे। क्या न करें- आज छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। खुश रहें।

कर्क (Cancer) : आज के दिन मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। क्या न करें- आज सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट हो सकती है। सतर्क रहें।

Born Today: Tiger Shroff, actor


सिंह (Leo) : आज के दिन परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा भी मिल सकता है।

कन्या (Virgo) : आज के दिन घर पर संपत्ति से संबंधित कुछ आवश्यक कागजातों को लेकर परेशान हो सकते हैं। क्या न करें- आज किसी वाद-विवाद के कारण धन खर्च करने से बचें।

Monthly Horoscope March 2020 in Hindi: Holi का महीना आपके लिए रहेगा कमाल या कर देगा बेहाल, जानिए Bejan Daruwalla से पूरा हाल

तुला (Libra) : आज के दिन छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में कुछ ज्यादा ही वृद्धि होगी.दांपत्य जीवन में मधुरता लानी होगी। क्या न करें- आज खान-पान में नियंत्रण की आवश्यकता है।

वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा। क्या न करें- आज घरेलू माहौल से आप कुछ समय के लिए उदासीन हो सकते हैं, पर किसी भी तरह से परेशान न हों।

Bejan Daruwalla Weekly Horoscope 1 To 7 March: हफ्ते की शुरुआत कुछ प्रॉब्‍लम्‍स के साथ होगी, अनचाही घटनाएं भी घट सकती हैं

Saptahik Arthik Rashifal 1 से 7 मार्च: धन के मामलों में समय अच्छा नहीं है, नौकरी व कामकाज में उतार चढ़ाव रहेगा

धनु (Sagittarius) : आज आप लोगों के साथ मेल जोल करेंगे। काम के लिए दूर जाकर कुछ नए प्रोजेक्ट पर भी काम करना होगा। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है।

मकर (Capricorn) : आज के दिन घरेलू माहौल से आप कुछ दूर रहने के मूड में होंगे। पूरे दिन आपका मन अन्य बातों पर रहने वाला है। क्या न करें- आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ (Aquarius) : आज किसी नए कार्य का शुभारंभ न करें। खान-पान में उचित अनुचित का विवेक रखें। आज कार्यभार अधिक रहेगा। क्या न करें- आज छात्रों को गुट बनाने के मामले में स्वयं को दूर रखें।

मीन (Pisces) : आज के दिन अपने क्रोध पर संयम न रखने से आपके कार्य और संबंध भी बिगडऩे की संभावना है। क्या न करें- आज यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

Posted By: Chandramohan Mishra