Horoscope Today 16 April in Hindi: ज्‍योतिषाचार्य श्रीपति त्रिपाठी ने 16 अप्रैल गुरुवार के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल।


Today Horoscope 16 April In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। कोई रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

मेष (Aries) : खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। क्या न करें- आज कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।

वृष (Taurus) : इस समय आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है। आप मेहनत से भागेंगे नहीं। प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। क्या न करें- छोटी-छोटी बातों को मुद्दा न बनाएं।

मिथुन (Gemini) : अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देती है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। क्या न करें- झूठ बोलने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

कर्क (Cancer) : यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना होगा। शुरुआत में दिक्कत अधिक होगी। क्या न करें-धर्य के साथ काम करें। आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Born Today: Lara Dutta, Actress

सिंह (Leo) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे। क्या न करें-अचानक से कोई काम बनने में व्यवधान पड़ सकता है।

कन्या (Virgo) : यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना होगा। शुरुआत में दिक्कत अधिक होगी। क्या न करें-धर्य के साथ काम करें। आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

तुला (Libra) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। क्या न करें-आज समय पर काम समाप्त हो इसलिए दूसरों पर काम न छोड़ें।

वृश्चिक (Scorpio) : कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। क्या न करें-आज खुद के काम को टालें नहीं।

बेजन दारूवाला साप्‍ताहिक राशिफल: इस सप्‍ताह इन दो राशि वालों की मनचाही मुराद होने वाली है पूरी

धनु (Sagittarius) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। क्या न करें- आज अपना धैर्य ना खोएं, आज आपकी किस्मत में बहुत कुछ नया है।

मकर (Capricorn) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। किसी सदस्य के बेरुखी भरे व्यवहार के कारण दुख का अनुभव हो सकता है। क्या न करें-वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ (Aquarius) : बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करें।

मीन (Pisces) : परिवार में धर्मिक आयोजन होंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। क्या न करें-आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है।

Posted By: Chandramohan Mishra