Horoscope Today 17 April in Hindi: ज्‍योतिषविद 'श्रीपति त्रिपाठी' जी ने 17 अप्रैल 2020 शुक्रवार के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। पढ़ें अपना राशिफल और दिन को बनाएं शानदार।


Daily Horoscope 17 April In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। एकसाथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है। आर्थिक समस्याएं इस साल दूर हो जाएंगी। पारिवारिक मामलों में मिला-जुला साल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। आपसी प्रेम बढ़ेगा। मेष (Aries) : आज अचानक गुस्सा आएगा, लेकिन जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज किसी पारिवारिक विवाद का हिस्सा न बनें।

वृष (Taurus) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज खानपान को लेकर लापरवाही भरा रुख न रखें।

मिथुन (Gemini) : विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- आज यात्रा से पहले अपने वाहन की भली-भांति जांच कर लें।

कर्क (Cancer) : आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- अपने नीचे कार्य करने वाले लोगों को लेकर लापरवाह न रहें।

सिंह (Leo) : आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। क्या न करें- ज्यादा पाने की लालच में कोई गलत कदम न उठाएं।

कन्या (Virgo) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में रुकावटें आएंगी। क्या न करें- आज जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद न करें।

तुला (Libra) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- आज स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाहन चलाने में लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज लाभ के योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और अपनी वाणी दोनों पर नियंत्रण रखें।

धनु (Sagittarius) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। नए वाहन खरीदने का भी योग है। क्या न करें- आज किसी समस्या में खुद को जान-बूझकर न शामिल करें।

Bejan Daruwalla साप्‍ताहिक राशिफल: इस सप्‍ताह इन दो राशि वालों की मनचाही मुराद होने वाली है पूरी

मकर (Capricorn) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। मान-सम्मान का योग है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- आज आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है, कंट्रोल रखें।

कुंभ (Aquarius) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मष्तिष्क को अनियंत्रित न होने दें।

मीन (Pisces) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्या न करें- नए कार्य में हाथ न डालें। स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है।

Born Today: Vikram, Actor

Posted By: Chandramohan Mishra