Horoscope Today 10 July in Hindi: ज्‍योतिषविद 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 10 जुलाई शुक्रवार के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तार से बताया है। पढ़‍िए आज का राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।

Daily Horoscope 10 July In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल आप कई भूमिकाओं को एक साथ सफलतापूर्वक निभाएंगे। व्यवसाय में स्थायित्व आने से लाभ मिलेगा। जीवन के विविध क्षेत्रों में तालमेल बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। कानूनी कार्य में सफल होंगे। सामाजिक कार्य बनेंगे। स्वयं के लाभ के कार्य में हानि की संभावना है।

मेष (Aries) : आज आप कुछ सामान की खरीदारी में भी व्यस्त होंगे। धन खर्च बढ़ेगा, मुनाफा पाने के लिए अधिक मेहनत लग सकती है। क्या न करें - अपनी बातों में बड़बोलापन न लाएं।

वृष (Taurus) : आज कारोबार अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट मिल सकेंगे। आप अपने लाभ को बढ़ाने में अच्छी भागदौड़ करेंगे। क्या न करें - किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको उचित मार्ग दिखाएगी।

मिथुन (Gemini) : आज के दिन सामाजिक स्तर पर आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। लोगों के बीच आपकी ख्याति बढ़ेगी। क्या न करें - आज छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंता मग्न न रहें।

कर्क (Cancer) : आज आप मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। क्या न करें - आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे, परंतु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट होगा।

Born Today: Rajnath Singh, Politician

सिंह (Leo) : आज के दिन परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंता मग्न न रहें। क्या न करें - आंख बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

कन्या (Virgo) : घर पर संपत्ति से संबंधित कुछ आवश्यक कागजातों को लेकर परेशान हो सकते हैं। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। क्या न करें - वाद-विवाद के कारण धन अधिक खर्च होगा।

तुला (Libra) : आज के दिन छोटी-मोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। इस दौरान खर्च में वृद्धि होगी। साथ ही स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता लानी होगी। क्या न करें- बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें।

Weekly Horoscope 5 To 11 July: सिंह व धनु राशि वाले खूब तरक्‍की करेंगे, सम्‍मान भी पाएंगे, जानें सभी राशियों का हाल

वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा। क्या न करें- आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें। आप स्वयं में ही उलझे रहेंगे।

धनु (Sagittarius) : आज आप लोगों के साथ मेल-जोल करेंगे। काम के लिए दूर जाकर कुछ नए प्रोजेक्ट पर भी काम करना होगा। क्या न करें- उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय न लें।

मकर (Capricorn) : आज के दिन घरेलू माहौल से आप कुछ दूर रहने के मूड में होंगे। पूरे दिन आपका मन अन्य बातों पर रहने वाला है। क्या न करें- आज छात्रों को गुट बनाने से स्वयं को दूर रखें।

कुंभ (Aquarius) : आज के दिन आपको परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग होंगे। क्या न करें- बहुत से मामलों में आप बेहतर रहेंगे।

मीन (Pisces) : आज कुछ नए खर्चे होंगे। आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना होगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्या न करें- घर के लोगों की बातों को भी समझें।

Posted By: Chandramohan Mishra