10 May 2020 Horoscope in Hindi: ज्‍योतिषविद 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 10 मई रविवार के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल बताया है। पढ़‍िए अपना राशिफल और दिन को बनाएं शानदार और सफल।


Horoscope Today 10 May, 2020 In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। मेष (Aries) : आज का दिन आपको आर्थिक लाभ देगा। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम बढ़ेगा। भाग्यवृद्धि के प्रसंग बनेंगे। क्या न करें- आज अधिक तेजी में आकर कोई फैसला न लें। सेहïत का पूरा ख्याल रखें।

वृष (Taurus) : आज आपकी मनोवृत्ति में नकारात्मक परिवर्तन एवं हताशाजनक विचार आ सकते हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। उत्साह बढ़ेगा। क्या न करें- आज मन क्रोधित रहेगा, लेकिन इस पर नियंत्रण रखें।

मिथुन (Gemini) : आज किसी पुराने मित्र की सलाह बहुत काम आने वाली है। बोलचाल में उग्रता आ जाने से आपके मन के व्यथित होने की संभावना है। क्या न करें- निजी लाभ के लिए नैतिकता से समझौता न करें।

कर्क (Cancer) : आज का आपका दिन आनंद में बीतेगा। कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज व्यर्थ की भागदौड़ से खुद को बचा कर रखें।

Born Today: Hrishitaa Bhatt, Actress

सिंह (Leo) : आज स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। दोपहर के बाद का समय आपके लिए अनुकूल होता जाएगा। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। क्या न करें- आज सट्टेबाजी का जोखिम न उठाएं।

कन्या (Virgo) : आज आप कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं। इस फैसले को लेकर आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। क्या न करें- आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का भी उचित ख्याल रखें।

तुला (Libra) : आज संबंधियों के साथ भेदभाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इस बात का ध्यान रखें। क्या न करें- आज आप कोई भी निर्णय भावुक होकर न लें।

वृश्चिक (Scorpio) : पुराने मित्रों से बातचीत हो सकती है। उनसे बात करके आप खुद को हल्का महसूस करेंगे। मध्याह्न के बाद आपका मन अनिश्चितता में उलझा रहेगा। क्या न करें- आज किसी भी विवादास्पद काम का हिस्सा न बनें।

धनु (Sagittarius) : आज आपको विविध क्षेत्रों में लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। क्या न करें- आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखें।

मकर (Capricorn) : उच्च अधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं। मनवांछित सफलता मिलेगी। मित्रों से बोलचाल बढ़ेगी। क्या न करें- आज सहकर्मियों से किसी भी तरह से न उलझें।

कुंभ (Aquarius) : आज का दिन आपके लिए शुभ है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप जिस भी क्षेत्र में भाग्य आजमाएंगे, सफलता मिलेगी। क्या न करें- आज नौकरी में वरिष्ठ जनों से विवाद न करें।

मीन (Pisces) : आज के दिन आपका तन और मन स्वस्थ रहेगा। उत्तम लग्नसुख की प्राप्ति होगी। परिवार की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। क्या न करें- आज अपनी बीमारी को लेकर लापरवाह न रहें।

Posted By: Chandramohan Mishra