Today Horoscope 11 May in Hindi: ज्‍योतिषविद 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 11 मई सोमवार के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तार से बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


Daily Horoscope Today 11 May In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव हो सकता है। निजी स्तर पर आप सफल रहेंगे। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे।

मेष (Aries) : आज के दिन आप अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई नई योजना बना सकते हैं। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें, वरना बनती हुई बात बिगड़ सकती है।

वृष (Taurus) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- आज धार्मिक कार्यों के प्रति अरुचि न दिखाएं।

मिथुन (Gemini) : कारोबार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

कर्क (Cancer) : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। कपड़े से जुड़े कारोबार से संबंधित लोगों को अच्छा लाभ मिलने का योग है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज ना करें।

Born Today: Adah Sharma, Actress

सिंह (Leo) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

कन्या (Virgo) : आज आप कई बड़ी गलतफहमियों को दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थितियों को पाएंगे। क्या न करें- आज पैसे का निवेश न करें।

तुला (Libra) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें।

धनु (Sagittarius) : आज का आपका दिन अच्छा रहेगा। घर-परिवार में कोई सुखद समाचार मिलेगा। पिता का सहयोग भी मिलेगा। इसलिए किसी तरह से निराश न हों। क्या न करें-किसी से न उलझें।

मकर (Capricorn) : आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। किसी से भी बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं।

कुंभ (Aquarius) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें-अपनी वाणी को कठोर न होने दें।

मीन (Pisces) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। आप इस जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छी तरह से करेंगे। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

Posted By: Chandramohan Mishra