Horoscope Today 13 June in Hindi: ज्‍योतिषविद 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 13 जून 2020 शनिवार के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तार से लिखा है। पढ़ें अपना राशिफल और दिन को बनाएं सबसे बेहतर।


Daily Horoscope 13 June In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष लाभ प्राप्ति में बढ़ोतरी होगी। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। आपका प्रभाव बढऩे से शत्रु परास्त होंगे। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। तन-मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ खुशहाल समय व्यतीत होगा।

मेष (Aries) : आज किसी करीबी मित्र से मिलने का कार्यक्रम बना सकते हैं। सेहतमंद बने रहेंगे। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। क्या न करें- आज अपने दांपत्य जीवन में किसी प्रकार की टकराहट से बचें।

वृष (Taurus) : आज आप खुशमिजाज रहेंगे। सेहत भी दुरुस्त रहेगी। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। क्या न करें- आज साधारण जोखिम लें, ताकि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

मिथुन (Gemini) : आज बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ समय है। क्या न करें- आज आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें।

कर्क (Cancer) : आज व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। संतान पक्ष के मामलों में सुधारजनक स्थिति रहेगी। क्या न करें- आज दफ्तर में उबाऊ काम करने से बचें। वरना समय व्यर्थ में बर्बाद होगा।

Born Today: Disha Patani, Actress

सिंह (Leo) : आज व्यापारिक वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। कुटुंब के व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में भी इजाफा होगा। क्या न करें- आज किसी प्रकार की गलतफहमी न पालें।

कन्या (Virgo) : आज नौकरी व व्यवसाय में कोई प्रगतिकारक योजना बनेगी। पैसे का लेन-देन या उधारी संबंधित कार्य या व्यवसाय में लंबित पड़े काम पूरे होंगे। क्या न करें- आज मित्रों से विवाद न करें।

तुला (Libra) : आज सगे-संबंधी आपसे किनारा कर लेंगे। जमीन-जायदाद में सोच-विचार कर निर्णय लें। क्या न करें- आज अपने भाइयों और बहनों के साथ अनबन हो सकती है, इसलिए विवाद न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज का दिन आपको शुभ फल देने वाला रहेगा। शुरुआती समय के दौरान संतान संबंधी चिंता बढ़ी रहेगी। क्या न करें- आज खान-पान में अनियमितता बरतने से बचें।

Weekly Horoscope 7 To 13 June: वृष और मीन राशि वालों को इस हफ्ते तमाम खुशियां मिलेंगी, जानें सभी राशियों का हाल

धनु (Sagittarius) : आज नई योजना या नए कार्य का विचार बनेगा। क्या न करें- आज प्रेम संबंधों के कारण आप अपनी प्रतिष्ठा खराब न करें। साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही न बरतें।

मकर (Capricorn) : आज व्यावसायिक मोर्चे पर अनुकूल समय रहेगा। आपकी प्रतिभा व प्रदर्शन के कारण समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। क्या न करें- आज अपने दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत है।

कुंभ (Aquarius) : आज प्रतिस्पर्धी व ओहदेदार लोगों अथवा कानूनी दांव पेंचों के कारण आपके कार्य में विलंब हो सकता है। क्या न करें- आपको गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना होगा।

मीन (Pisces) : आज के दिन धन-संपदा में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मान-सम्मान और ऐश्वर्य बढने वाला है। क्या न करें- आज संवेदनशील मामलों को हल्के में लेना अच्छा नहीं है।

Posted By: Chandramohan Mishra