Horoscope Today 18 June in Hindi: ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने गुरुवार 18 जून 2020 के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। पढ़ें अपना राशिफल और दिन को बनाएं सफल।

Daily Horoscope 18 June In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष परिवार एवं निवास स्थान की समस्या रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ प्राप्त हो सकेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आप भोग-विलास और आनंद-प्रमोद के साधन प्राप्त कर पाएंगे।

मेष (Aries) : आज किसी नए संबंध की शुरुआत न करें। वर्तमान संबंधों को बनाए रखने के लिए भरोसा बेहद जरूरी है। क्या न करें- एकाग्रता बनाए रखें, काम में लापरवाही न करें।

वृष (Taurus) : आज धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। विदेश में रहने वाले स्वजनों से समाचार मिलेंगे। कूटनीतिक रहने की कोशिश करें। क्या न करें- क्रोध को अनियंत्रित न होने दें।

मिथुन (Gemini) : आज व्यापार की परेशानियों के कारण आपका मन अशांत रहेगा। हालांकि हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। उच्च पदाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। क्या न करें- साझेदार पर भरोसा न करें।

कर्क (Cancer) : आज पदोन्नति के योग हैं। उच्च अधिकारियों के साथ महत्व की बातों पर चर्चा होगी। परिवारीजनों के साथ प्रेममय बातचीत होगी। क्या न करें- काम में आज सामंजस्य की कमी न आने दें।

Born Today: Arvind Swamy, Actor

धनु (Sagittarius) : परिवारीजनों के साथ आनंद एवं उल्लास में समय बीतेगा। माता से लाभ होने के संकेत हैं। क्या न करें- आज कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। वित्तीय मामलों में लापरवाही न बरतें।

मकर (Capricorn) : आज आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे। बेहतर वाणी संप्रेषण के प्रयोग से कार्यों में अनुकूलता रहेगी। क्या न करें- आज काम के बोझ से आप बहुत व्यस्त रहेंगे, लेकिन तनाव न लें।

कुंभ (Aquarius) : बेहतर समय है। इसे नष्ट न करें। नए आयाम के लिए सकारात्मक प्रयास करें। मातारानी की कृपा बनी हुई है। क्या न करें- प्रेम-प्रसंगों को लेकर सावधान रहें, खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मीन (Pisces) : आज ऑफिस में अधिकारियों और घर में रिश्तेदारों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। क्या न करें- आज काम में मिली किसी प्रकार की असफलता से निराश न हों।

Posted By: Chandramohan Mishra