Horoscope Today May 18 in Hindi: ज्‍योतिषविद 'श्रीपति त्रिपाठी' ने सोमवार 18 मई 2020 के लिए सभी राशियों का राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और दिन को बनाएं सफल।


Daily Horoscope 18 May In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेदों को छोड़कर सहयोगात्मक रवैया रहेगा। पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है, पर समय रहïते इसे सुधारा भी जा सकता है। किसी पुराने रिश्तेदार से मिलने वाले स्नेह से भी आप आत्मविभोर होंगे।

मेष (Aries) : व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है। समय की उपयोगिता को ध्यान में रखकर काम करेंगे। क्या न करें- व्यर्थ की बातों पर आज क्रोध ना करें।

वृष (Taurus) : आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। क्या न करें- आज अपने दोस्तों को इग्नोर ना करें।

मिथुन (Gemini) : आज ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। क्या न करें- काम का बोझ रहेगा, लेकिन तनाव में ना आएं।

कर्क (Cancer) : आज घर से जुड़े मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी करने वालों को थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। क्या न करें- आज झूठे प्रलोभन में ना फंसें।

Born Today: Zain Imam, Actor

सिंह (Leo) : आज परिवार में हल्की-फुल्की उठापटक हो सकती है। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। क्या न करें- आज अकेलेपन से बचने के लिए व्यर्थ की भागदौड़ ना करें।

कन्या (Virgo) : आज नौकरी में उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। दाम्पत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे। किसी विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। क्या न करें- आज प्रेम में छल का सहारा ना लें।

तुला (Libra) : आज भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष खूब मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। क्या न करें- आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। बच्चों के साथ भी अच्छा वक्त व्यतीत होगा। क्या न करें- अपने व्यवहार को आज नकारात्मक ना होने दें।

Weekly Horoscope 17-23 May: मेष व कर्क राशि वालों के लिए यह हफ्ता बहुत अच्‍छा रहेगा, जानें सभी राशियों का पूरा हाल

धनु (Sagittarius) : आज गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। आलस्य न करें, वरना कोई कार्य अधूरा रह जाएगा। व्यस्तता के कारण थकान महसूस होगी। क्या न करें- संवाद का साथ ना छोड़ें।

मकर (Capricorn) : आज आप व्यवसाय में प्रगति की तरफ अग्रसर होंगे। नौकरी-पेशा लोग अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें। कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। क्या न करें- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहें।

कुंभ (Aquarius) : आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ पड़ सकता है। क्या न करें- आज वैवाहिक जीवन में तना-तनी का माहौल होगा, विवादों को रिश्तों के बीच ना आने दें।

मीन (Pisces) : आज सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ रहेगा। क्या न करें- नए अनुबंध करने के लिए समय उपयुक्त नहीं है।

Posted By: Chandramohan Mishra