Horoscope Today 19 June in Hindi: ज्‍योतिषविद 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 19 जून शुक्रवार के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तार से बताया है। पढ़‍िए अपना राशिफल और दिन को बनाएं पहले से बेहतर।

Daily Horoscope 19 June In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। एकसाथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है। आर्थिक समस्याएं इस साल दूर हो जाएंगी। पारिवारिक मामलों में मिला-जुला साल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। आपसी प्रेम बढ़ेगा।

मेष (Aries) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज खानपान को लेकर लापरवाही भरा रुख न रखें।

वृष (Taurus) : विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी और शिक्षा के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- घर से बाहर निकलने से पहले अपने वाहन की भली-भांति जांच कर लें।

मिथुन (Gemini) : आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- अपने नीचे कार्य करने वाले लोगों को लेकर लापरवाह न रहें।

कर्क (Cancer) : आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर अग्रसर होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। क्या न करें- ज्यादा पाने के लालच में कोई गलत कदम न उठाएं।

Born Today: Rahul Gandhi, Congress Leader & MP

धनु (Sagittarius) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। मान-सम्मान का योग है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- आज आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है, कंट्रोल रखें।

मकर (Capricorn) : कारोबार से जुड़े लोगों को आज अच्छे लाभ का योग है। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्या न करें- नए कार्य में हाथ न डालें। स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है।

कुंभ (Aquarius) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मष्तिष्क को अनियंत्रित न होने दें।

मीन (Pisces) : आज अचानक गुस्सा आएगा, लेकिन जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। क्या न करें- आज किसी पारिवारिक विवाद का हिस्सा न बनें।

Posted By: Chandramohan Mishra