Horoscope Today May 19 in Hindi: ज्‍योतिषविद 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 19 मई मंगलवार के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तार से बताया है। पढ़ें राशिफल और अपने दिन को बनाएं सुफल।


Daily Horoscope 19 May In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष आप अपने परिजनों को उनकी जरूरत के अनुसार समय नहीं दे पाएंगे। आप स मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। कुछ बड़े कामों में भी सफलता मिल सकती है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ में आएगा, जिसका आपको बड़ा लाभ भी मिलेगा।

मेष (Aries) : आज किसी शुभ कार्य के होने का संकेत सितारे दे रहे हैं। किसी बड़े कार्य के पूरे होने का अगर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, तो वह इंतजार आज खत्म हो सकता है। क्या न करें- शत्रु पक्ष के प्रति लापरवाही न बरतें।

वृष (Taurus) : आज साहस और पराक्रम खूब बढ़ा रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात फलदायी होगी। क्या न करें- आज जीवनसाथी से किसी प्रकार का वैचारिक मतभेद न रखें।

मिथुन (Gemini) : मान-सम्‍मान में वृद्धि का योग है। आप कोई बड़ा निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे, लेकिन अंतत: सही निर्णय ले ही लेंगे। क्या न करें- यदि किसी रोग से पीडि़त हैं, तो उसे लेकर लापरवाही न बरतें।

कर्क (Cancer) : आज संतान पक्ष से थोड़ा तनाव मिल सकता है। बहुत प्रयास के बाद ही धन की प्राप्ति संभव है। खर्च बहुत अधिक रहेगा। क्या न करें- आज धन और कार्य के मामले में आवेग से बचें।

Born Today: Nawazuddin Siddiqui, Actor

सिंह (Leo) : आज धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अच्छे और रचनात्मक लोगों का साथ मिलेगा। शत्रुओं पर हावी होंगे, फिर भी कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। क्या न करें- समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

कन्या (Virgo) : आज मान-प्रतिष्ठा के लिए अच्छा समय है। अपने से वरिष्ठ लोगों से मतभेद के बावजूद सहयोग लेने में सफल होंगे। विचारों में थोड़ी तीव्रता रहेगी। क्या न करें- किसी करीबी मित्र से विवाद न करें।

तुला (Libra) : आज आपको कोई सुखद समाचार मिलने के आसार हैं। किसी प्रतियोगिता में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है। क्या न करें- आग व पानी से जुड़े कार्यों को करते वक्त विशेष सावधानी रखें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी, लोगों का साथ व सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज कार्य में शॉर्टकट का तरीका न अपनाएं।

धनु (Sagittarius) : आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- खानपान को लेकर लापरवाही न बरतें।

मकर (Capricorn) : आज घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य व व्यवहार से प्रसन्न होंगे। कोई नई शुरुआत लाभकारी साबित होगी। क्या न करें- आज झूठे आरोप लग सकते हैं। अपनी इमेज को लेकर लापरवाही न बरतें।

कुंभ (Aquarius) : आज अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़ों का साथ मिल सकता है। किसी नए कार्य के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- आज अपनी मन-बुद्धि को असंयमित न होने दें।

मीन (Pisces) : आज आपकी आमदनी सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च अधिक रहेगा। भूमि-भवन और वाहन की खरीद का योग है। क्या न करें- आज अनावश्यक विवादों में खुद को न उलझाएं।

Posted By: Chandramohan Mishra