Horoscope Today 20 July in Hindi: ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 20 जुलाई दिन सोमवार के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तार से बताया है। पढ़ें अपना राशिफल और दिन को बनाएं सफल।

Daily Horoscope 20 July In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। अपने साथी से कोई झूठा वादा न करें अन्यथा आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

मेष (Aries) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। क्या न करें-आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

वृष (Taurus) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। क्या न करें- किसी नुकसान के कारण धन अधिक खर्च करने से बचें।

मिथुन (Gemini) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। क्या न करें- इलेक्ट्रिक उपकरणों से दूर रहें।

कर्क (Cancer) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें-आज अपनी वाणी पर संयम न खोएं।

Born Today: Naseeruddin Shah, Actor

सिंह (Leo) : आज कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे परंतु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट न होने दें।

कन्या (Virgo) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में साहस न खोएं।

तुला (Libra) : आज आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। क्या न करें- आज कार्यस्थल में किसी से विवाद न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : किसी नए शौक की तरफ रुझान रहेगा जबकि स्पोट्र्स, योग और प्रकृति की ओर यात्रा आपको तरोताजा होने में मदद करेगी। क्या न करें- कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें।

Weekly Horoscope 19 से 25 July: वृश्चिक व तुला राशि वालों के लिए यह हफ्ता बेहतरीन साबित होगा, पर कैसे? सभी राशियों का जानिए हाल

धनु (Sagittarius) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, इसलिए किसी पर विश्वास न करें।

मकर (Capricorn) : आज छोटी यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। क्या न करें- आज कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है। कोई भी जोखिम भरा कार्य न करें।

कुंभ (Aquarius) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें- किसी विवाद में न पड़ें। समझकर बोलें और प्रयास करें कि अनावश्यक विवाद न खड़ा हो।

मीन (Pisces) : धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते है। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज अपना धन किसी को उधार न दें वरना वापस नहीं मिलेगा।

Posted By: Chandramohan Mishra