Horoscope Today 21 July in Hindi: ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 21 जुलाई मंगलवार के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तार से बताया है। पढ़ें अपना राशिफल और दिन को बनाएं सफल।

Daily Horoscope 21 July In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। निरंतर हो रही आमदनी के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो उसे चुकाने की कोशिश करें। नए कामों की शुरुआत में संचय किए धन को खर्च करना पड़ सकता है।

मेष (Aries) : आज मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। क्या न करें- आज नए प्रेम संबंधों के चक्कर में पुराने संबंधों को नजरअंदाज करने से बचें, अन्यथा मामला बिगड़ सकता है।

वृष (Taurus) : आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा। आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। क्या न करें- आज आमदनी की गति कुछ हद तक धीमी रह सकती है। काम से जुड़े मामलों में बड़ा निर्णय लेंगे।

मिथुन (Gemini) : कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में बदलाव या नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। क्या न करें- आज आप भूलकर भी शेयर बाजार में पैसा ना लगाएं। ख्रासतौर से जहां कम में ज्यादा का लालच हो।

कर्क (Cancer) : आज काम विलम्ब से पूरे होंगे। कुछ प्रतिस्पर्धी अड़चनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। क्या न करें- बेहतर होगा कि किसी नजदीकी से आर्थिक सहायता ना लें।

Born Today: Mallikarjun Kharge, Politician

सिंह (Leo) : आज इस समय आप बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे। ब्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन अधिक मेहनत की जरूरत रहेगी। क्या न करें- जमीन आदि की सौदेबाजी करना चाहते हैं, तो अभी इंतजार करें।

कन्या (Virgo) : कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे, लेकिन नौकरी-पेशा से जुड़े लोग अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट रहेंगे। क्या न करें- बड़ों की सलाह को नजरअंदाज ना करें।

तुला (Libra) : आज आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेगा। अधिक परेशानी होने की स्थिति में विवाद के स्थान पर स्थान-परिवर्तन के बारे में चिंतन करें। क्या न करें- आज बचत योजनाओं पर बिना सलाह के निवेश के जोखिम से बचें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अपने अच्छे कर्मों के कारण कामों में सफल रहेंगे। आर्थिक मामले में कुछ बेहतर उपलब्धियां आपके हिस्से में आ सकती हैं। क्या न करें- आज आपको अपने विरोधियों के प्रति लापरवाही भरा रुख ना रखें।

Weekly Horoscope 19 से 25 July: वृश्चिक व तुला राशि वालों के लिए यह हफ्ता बेहतरीन साबित होगा, पर कैसे? सभी राशियों का जानिए हाल

धनु (Sagittarius) : आज कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी लॉटरी या बीमा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग हैं। धन संचय करने में भी आप सफल रहेंगे। क्या न करें- आज सरकारी कामों में उलझें नहीं।

मकर (Capricorn) : आज आप कोई बड़ा फायदा दिलाने वाली डील कर सकते हैं। भूमि भवन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। क्या न करें- गलत रुप से धनार्जित करने का फैसला टाल दें।

कुंभ (Aquarius) : आज विद्यार्थियों के लिए उत्तम फल देने वाला दिन रहेगा। सकारात्मक कार्यों के लिहाज से आज का दिन अनुकूल है। क्या न करें- आर्थिक मामलों में निरंतरता की कमी से परेशान ना हों।

मीन (Pisces) : आज कोई नजदीकी या प्रिय व्यक्ति मानसिक शांति बनाए रखने में मददगार होगा। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन ठीक रहने वाला है। क्या न करें- आज अपने काम और अपने रिश्तों में किसी भी जल्दबाजी से बचने की कोशिश करें।

Posted By: Chandramohan Mishra