Horoscope Today 23 June in Hindi: ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने मंगलवार 23 जून 2020 के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। पढ़ें अपना राशिफल और दिन को बनाएं और भी बेहतर।

Daily Horoscope 23 June In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भवन के रख-रखाव पर खर्चों में वृद्धि होगी। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें।

मेष (Aries) : आज कुछ नए खर्चे होंगे और आपको आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। क्या न करें- आज किसी भी काम में लापरवाही करने से बचें।

वृष (Taurus) : आज के दिन आपको अपने परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कुछ कामों में सफलता अभी प्राप्त होगी। क्या न करें- आज किसी भी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचें।

मिथुन (Gemini) : आज घरेलू माहौल से आप कुछ दूर रहने के मूड में होंगे। आपके मन में बहुत सी बातों की उधेड़बुन चल सकती हैं। क्या न करें- आज छात्रों को गुट बनाने से स्वयं को दूर रखना है।

कर्क (Cancer) : आज कार्यक्षेत्र में आपके मेहनत की अधिकता रहेगी। आप लोगों के साथ मेल-जोल को बढ़ाएंगे। क्या न करें- आज उत्तेजना और क्रोध में आकर कोई भी निर्णय ना लें।

धनु (Sagittarius) : आज मित्रों के साथ आप कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। क्या न करें- आज सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट ना करें।

मकर (Capricorn) : आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य आर्थिक रूप में मददगार हो सकता है। क्या न करें- आज छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें।

कुंभ (Aquarius) : आज कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट मिल सकेंगे व आप अपने लाभ को बढ़ाने में अच्छी भागदौड़ करेंगे। क्या न करें- आज दूसरों की बातों पर पूर्ण विश्वास ना करें।

मीन (Pisces) : आज आप कुछ सामान की खरीदारी में व्यस्त होंगे। कुछ समय आप अनुभवी लोगों के साथ बिताएं। क्या न करें- आज अगर आप अपनी बातों में बड़बोलापन न लाएं तो रिश्ते संभले रहेंगे।

Posted By: Chandramohan Mishra