Horoscope May 25 in Hindi: ज्‍योतिषविद 'श्रीपति त्रिपाठी' ने सोमवार 25 मई 2020 के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


Daily Horoscope May 25 In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल जल्दबाजी में की गई डील से आपको नुकसान हो सकता है। नई जगह जॉब पाने या नया व्यापार शुरू करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। एक साथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है। आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

मेष (Aries) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे। लापरवाही न बरतें।

वृष (Taurus) : आज भाग्यवश आपका साहस खूब बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- आज अपने अधीनस्थों पर भरोसा न करें।

मिथुन (Gemini) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- आज अपनी वाणी को कठोर न होने दें।

कर्क (Cancer) : आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। खासतौर पर खानपान में जरा सी भी लापरवाही न बरतें। क्या न करें- आज किसी नए कार्य में हाथ न डालें।

Born Today: Karan Johar, Film Maker

सिंह (Leo) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में आप सफल होंगे। अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मस्तिष्क को नियंत्रित रखें।

कन्या (Virgo) : आज साधना-उपासना का सहारा लें और प्रसन्न रहें, क्योंकि आज का दिन थोड़ा तनाव देने वाला हो सकता है। क्या न करें- कार्यक्षेत्र से जुड़े कार्यों को लेकर लापरवाही न बरतें।

तुला (Libra) : आज आप मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं। ज्यादा परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालेंगे, तो उचित होगा। क्या न करें- आज किसी पर आंखें बंद कर भरोसा न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। क्या न करें- जीवनसाथी के साथ अनबन को बढ़ावा न दें।

Weekly Horoscope 24-30 May: तुला व मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति खूब मजबूत होगी, जानें सभी राशियों के लिए हफ्ते का हाल

धनु (Sagittarius) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा, पर खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- वाहन चलाते समय सावधानी रखें और अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।

मकर (Capricorn) : आज अचानक गुस्सा आएगा, परंतु जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। बहस का हिस्सा न बनें।

कुंभ (Aquarius) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- स्वास्थ्य संबंधी मामलों की अनदेखी न करें।

मीन (Pisces) : आज कुछ लाभ के योग बन रहे हैं। यदि आप ग्लैमर जगत से जुड़े हैं, तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आज आपको अपने क्रोध और अपनी वाणी पर बहुत नियंत्रण रखना होगा।

Posted By: Chandramohan Mishra