Akshaya Tritiya Horoscope Today 26 April in Hindi: ज्‍योतिषविद 'श्रीपति त्रिपाठी' ने रविवार 26 अप्रैल 2020 के लिए समस्‍त राशियों का विस्‍तार से राशिफल बताया है। आज पढ़ें अपना अक्षय तृतीया राशिफल।

Akshaya Tritiya Horoscope Today 26 April In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव हो सकता है। निजी स्तर पर मामले सफल रहेंगे। आपके खुशनुमा मिजाज की सराहना होगी। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और आर्थिक व प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे।

मेष (Aries) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

वृष (Taurus) : आज के दिन आप कई बड़ी गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज पैसे का निवेश न करें।

मिथुन (Gemini) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

कर्क (Cancer) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें।

सिंह (Leo) : आज आप अपने कामकाज को बढ़ाने में जरूर सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का भी आपको आज लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।

कन्या (Virgo) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- नए वाहन को लेकर असावधान न हों।

तुला (Libra) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान भी खूब मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें-अपनी वाणी को कठोर न होने दें।

Happy Akshaya Tritiya 2020 Wishes, Images: इन कोट्स व मैसेज के साथ अपनों को भेजें अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं व मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Born Today: Moushumi Chatterjee, Indian actress

वृश्चिक (Scorpio) : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

धनु (Sagittarius) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

मकर (Capricorn) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज ना करें।

कुंभ (Aquarius) : आज के दिन विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने का योग है। पिता का सहयोग भी हर तरह से मिलेगा। इसलिए निराश न हों। क्या न करें-किसी से न उलझें।

मीन (Pisces) : आज का दिन आपके प्रेम-प्रसंग के लिए हर तरह से अनुकूल है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं।

Posted By: Chandramohan Mishra