Horoscope Today May 29 in Hindi: ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 29 मई शुक्रवार के लिए सभी राशियों का राशिफल लिखा है। पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं और भी खूबसूरत।


Daily Horoscope 29 May In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस नूतन वर्ष व्यापार-व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यापार में नए एवं लाभदायी प्रस्ताव मिलेंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। अनुभव की राह पर आगे बढ़ते हुए आर्थिक मामलों में सहयोग प्राप्त करेंगे।

मेष (Aries) : आज आपको शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। क्या न करें- आज किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचेंं।

वृष (Taurus) : आज के दिन किसी भी तरह की दुर्घटना से बच कर चलिएगा। बाहर के खान-पान से सेहत बिगडने की संभावना है। क्या न करें- आज व्यावसायिक मामलों में धैर्य न खोएं। खुद पर काबू रखें।

मिथुन (Gemini) : आज सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। क्या न करें- आज किसी बात को लेकर आपके सामने समस्या आ सकती है, इसलिए विवादों से दूर रहें।

कर्क (Cancer) : आज का आपका दिन अच्छा रहेगा। समय आनंद-प्रमोद में बीतेगा। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। क्या न करें- आज अपने मित्रों से किसी प्रकार का विवाद न करें।

Born Today: Pankaj Kapoor, Actor

सिंह (Leo) : आज का दिन शारीरिक व मानसिक रूप से अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है। क्या न करें- आज संपत्ति से जुड़े मसलों में ज्यादा जल्दबाजी न करें।

कन्या (Virgo) : अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में उल्लास का माहौल रहेगा। क्या न करें- आज अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें।

तुला (Libra) : आज मित्रों-परिवारजनों के साथ आपके संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में ध्यान रखें। क्या न करें- आज आप किसी भी प्रकार के अनावश्यक विवादो से बचें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। क्या न करें- आज नवीन कार्यों का चुनाव करने जा रहे हैं, तो बिना सोचे-समझे निर्णय ना लें।

Weekly Horoscope 24-30 May: तुला व मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति खूब मजबूत होगी, जानें सभी राशियों के लिए हफ्ते का हाल

धनु (Sagittarius) : आज के दिन आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

मकर (Capricorn) : आज आर्थिक योजना बनाने का यह शुभ समय है। एकाग्रतापूर्वक कार्य करने से कार्य में सफलता जरूर मिलेगी। क्या न करें- आज किसी उच्च अधिकारी से बौद्धिक चर्चा न ही करें।

कुंभ (Aquarius) : आज आप आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ निकटता का अनुभव करेंगे। क्या न करें- आज कोई छोटी बात भी कहीं बड़ा रूप न ले ले, इसलिए लापरवाही न करें।

मीन (Pisces) : आज व्यवसायी व व्यापारी वर्ग के लिए प्रात: काल का समय अनुकूल नहीं है। क्या न करें- आज घर में किसी से अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। नकारात्मकता से दूर रहें।

Posted By: Chandramohan Mishra